x
ट्रेंडिंगविज्ञान

समुद्र के अंदर दिखी हरी आंखों वाली मछली, आप भी देखकर हो जायेंगे शॉक्ड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – जब भी हमें कोई नया जीव देखता है, जिसके बारे में हमने ना सुना होता है ना ही पढ़ा होता है तो वो जांच का विषय बन जाता है। ऐसी ही एक मछली हाल में दिखी है। समंदर की गहराई में तैरती इस मछली में हैरत करने वाली ऐसी क्या बात वो तो आपको उसका वीडियो देखकर ही पता चलेगा। Monterey Bay Aquarium Research Institute ने इस रेयर मछली के फुटेज को कैप्चर किया है। अमेरिका के कैलीफोर्निया मे मोंटेरी बे में इस मछली को स्पॉट किया गया था।

इस मछली का सिर पूरा पारदर्शी है। इसका नाम Barreleye फिश है। रिकेल कार्सन, टॉमी नोल्स और उनकी टीम मिलकर जब जेली फिश काम कर रही थी। उनकी टीम समंदर की गहराई में यह जांच कर रही थी। उसी दौरान उन्हें यह रेयर मछली दिखी। वो इसे देखकर ही शॉक्ड रह गए। यह मछली पहले स्पॉट नहीं की गई। यह मछली की एक रेयर प्रजाति है जो बहुत कम दिखती है। इसका सिर पूरी तरह से साफ दिखता है। अंदर हरे रंग की दो आंखें भी देखी जा सकती हैं।

उनकी टीम ने 5600 बार डाइव किया। इसके बाद उनके हाथ 27,600 घंटों का फुटेज लगा। इस पूरे फुटेज में उन्होंने सिर्फ इस मछली को नौ बार स्पॉट किया है। जानकारी के लिए बता दें कि समंदर की गहराई में रहने वाले जीव काफी अलग होते हैं। गहराई की यह दुनिया 2000 फीट से शुरू होती है। जब उन्होंने इसका वीडियो कैप्चर किया तो इस मछली की आंखें चमक रही थीं।

Back to top button