x
लाइफस्टाइल

Health Tips: उम्र के हिसाब से हर दिन लेना जरूरी है आयरन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – स्वस्थ शरीर के लिए आयरन जरूरी है। यह प्रतिरोधी तंत्र और ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट में अहम भूमिका निभाता है। मांस, मछली, फली वाली सब्जियों, पालक, ओट्स और गेहूं में इसकी अच्छी खासी मात्रा होती है। इनका सेवन कर शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने खानपान का ख्याल नहीं रख पाते जिस कारम शरीर में खई चीजों की कमी होने लगती है। जिसमें से एक है आयरन की कमी, आयरन हर 10 में 6 लोगों में देखी जाती है। आयरन की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता। जिसे एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया की समस्या पुरूषों से ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है। आज तक लोगों को इस बात का पता नहीं होता कि उन्हें रोजाना कितने आयरन की जरूरत होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में आयरन की कितनी जरूरत है यह आपकी उम्र और जेंडर पर निर्भर करता है। बच्चों को बड़ों की तुलना में ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। 4 से 8 साल की उम्र में रोजाना 10 मिलीग्राम और 9 से 13 साल की उम्र में रोजाना 8 मिलीग्राम की मात्रा जरूर लेनी चाहिए। 19 से 50 साल की महिलाओं को रोजाना 18 मिलीग्राम आयरन लेना चाहिए। जबकि इसी उम्र के पुरुषों को रोजाना सिर्फ 8 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है।

आम तौर पर एक महिला को हर दिन 15 से 18 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। उन्हें हर दिन 27 मिलीग्राम आयरन चाहिए। यही वजह है कि डॉक्टर उन्हें आयरन की गोलियां देते है। अनीमिया के रोगियों और मासिक धर्म के दौरान बहुत ज्यादा रक्त स्राव झेलने वाली महिलाओं के लिए अतिरिक्त आयरन जरूरी होता है। वयस्क पुरुष को हर दिन महिलाओं से कम आयरन की जरूरत पड़ती है। अगर शरीर में लगातार आयरन की कमी रहने लगे तो बाल झड़ने लगते है, नाखून टूटने लगते है, सिरदर्द, थकान और झिलमिलाहट जैसी समस्याएं भी सामने आती है।

ज्यादा आयरन से डीएनए क्षतिग्रस्त हो सकता है और दिल की बीमारियां भी हो सकती है। आयरन के ओवरडोज से पुरुषों को दिल की बीमारियां ज्यादा होती है क्योंकि महिलाओं का शरीर मासिकधर्म के दौरान अतिरिक्त आयरन को बाहर निकाल देता है। वैज्ञानिकों की सलाह है कि गर्भवती, मासिकधर्म से बुरी तरह परेशान रहने वाली महिलाओं और एनीमिया के रोगियों को छोड़कर बाकी लोगों को आयरन सामान्य खाने से ही लेना चाहिए।

आयरन की कमी के लक्षण :

  • थकान
  • कमजोरी
  • त्वचा का पीला होना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • बालों का झड़ना
  • जीभ का सूखना
    गले में खराश रहना

Back to top button