x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

जाने – ‘द ग्रेट खली’ एक दिन में कितना खाते है खाना और अंडे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – एक अच्छी सेहत हर कोई पाना चाहता है। लेकिन सेहतमंद रहने और एक सुडौल शरीर बनाने के लिए कई बातों का ख्याल रखना होता है। इसमें व्यक्ति के सोने, खाने और एक्सरसाइज जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। खली की लंबाई 7 फुट से भी ज्यादा है। वह न केवल एक रेसलर हैं, बल्कि बतौर एक्टर भी जाने जाते हैं। लोग अक्सर उनके आकार और फिजिक को देख कर अचंभित हो जाते हैं। ऐसे में खली अपने शरीर का ध्यान किस तरह रखते हैं या उनकी डाइट में कौन सी ऐसी चीज है जो सबसे महत्वपूर्ण है। इस बात का खुलासा खुद द ग्रेट खली ने ही किया है। आइए जानते हैं द ग्रेट खली की डाइट का सबसे अहम हिस्सा क्या है।

View this post on Instagram

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

हाल ही में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बताया है कि वह रोजाना अंडे और अंजीर का सेवन करते हैं। यह दोनों ही हाई प्रोटीन डाइट में गिने जाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अंडे का केवल ऊपरी भाग यानी व्हाइट ऐग का ही सेवन करते हैं। वह अंडे के पीले हिस्से को पूरी तरह बाहर रखते हैं क्योंकि उसकी वजह कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

खली अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही अंडे के अलावा वह बहुत ही संतुलित आहार लेते हैं। इसके अलावा वह अपनी पसंदीदा चीजों का भी सेवन भी करते रहते हैं। वह अपनी डाइट में चिकन, अंडा, चावल, दाल आदि को शामिल करते हैं। इसके अलावा खली बताते हैं कि आज के समय में खराब खान पान और आदतों की वजह से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में वह लोगों के हेल्थ के प्रति सचेत रहने की भी सलाह देते रहते हैं।

Back to top button