x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रवि दुबे के चेहरे का हुआ बुरा हाल…अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रवि दुबे का चेहरा डरावना लग रहा है। एक तरफ से जहां उनके चेहरे पर घाव नजर आ रहे हैं तो वहीं चेहरा जला हुआ सा भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स परेशान हो गए हैं और इस तस्वीर के पीछे की कहानी जानना चाह रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Matsya Thada (@ravidubey2312)

रवि दुबे को कोई भी चोट नहीं लगी है और वो एक दम ठीक हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे को ऐसा मेकअप करके बनाया गया है। वहीं ये भी बता दें कि रवि दुबे ने ये लुक, हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज मत्स्य कांड के लिए अपनाया था। रवि दुबे मत्स्य कांड के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं।रवि दुबे के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रवि दुबे कुछ वक्त पहले अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में थे। वहीं रवि अक्सर पत्नी सरगुन मेहता के लिए भी सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। याद दिला दें कि रवि एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक उम्दा डांसर भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Matsya Thada (@ravidubey2312)

Back to top button