मुंबई – दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की है। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की। इस साड़ी को उन्होंने बड़े ही ग्रेसफुल तरीके से पहना, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की बेल्ट और फुल स्लीव्स का टॉप पहना।
रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘डेथ हो गई’। इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट इमोजी बनाएं। उनका ये कमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी झोली में कई फिल्में हैं। दीपिका जल्द ही स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म ’83’ में दिखाई देंगी जहां वह पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ हैं। दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ भी दिखाई देंगी।
दीपिका ने नैचुरल मेकअप लुक के साथ बालों को ओपन करके स्ट्रेट रखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत ईयरंरिग्स पहनीं और ब्लैक कलर की हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।