x
कोरोनाभारत

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से बचने के लिए दुनिया में किये गए उपाय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

वाशिंगटन – अभी तक पूरे देश से कोरोना वायरस गया भी नहीं है। उसी बीच एक और खतरा पूरी दुनिया पर मंडराता हुआ दिख रहा है। साउथ अफ्रीका में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मिलने के बाद से दुनिया के अधिकांश देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट B.1.1.529 (ओमिक्रॉन) दुनिया के सामने एक नई मुसीबत बनकर खड़ा हो गया है। WHO ने ओमीक्रोम को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ कैटेगरी में रखा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक भी ओमीक्रोन वेरिएंट को अब तक के सबसे खतरनाक रूप में देख रहे है।

WHO को इस वेरिएंट के पहले मामले की जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से मिली थी। कोविड-19 का ओमीक्रॉन वेरिएंट अब तक दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है। वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमण के मामले कुछ और स्थानों पर सामने आए है। ओमीक्रॉन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है। बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इसराइल में भी इस वेरिएंट की पहचान हुई है। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीका से आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है। ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों के अलावा दूसरे देशों ने भी यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की और सख़्त जांच करने का आदेश दिया है।

दक्षिण अफ्रीका से पहले यूरोप में मौजूद था। लेकिन नाइजीरिया ने बुधवार को बताया कि उसके जन स्वास्थ्य संस्थान ने कहा है कि उसने अक्टूबर में एकत्र किए गए एक नमूने में यह वेरिएंट पाया था। साथ ही यह इस म्यूटेशन का पहला ज्ञात मामला है। जर्मनी में क्रिसमस से पहले गहन चिकित्सा की जरूरत वाले कोविड मरीजों की संख्या एक नई ऊंचाई को छू सकती है और इसके पिछले साल से भी सर्वकालिक ऊंचाई पर जाने की उम्मीद है। आस्ट्रिया ने लॉकडाउन 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। पुर्तगाल ने बुधवार को घरों के अंदर भी मास्क पहनने का प्रावधान किया।

जापान ने घोषणा की है कि शनिवार से दक्षिणी अफ्रीका से आने वाले अधिकांश यात्रियों को 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। उस दौरान लोगों की चार बार जांच की जाएगी। ईरान ने भी दक्षिण अफ्रीका के साथ छह दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। ब्राज़ील ने भी कहा है कि वो अफ्रीका के छह देशों से आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रहा है।

Back to top button