x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फिल्म तडप : अहान शेट्टी के पोस्टर को Kiss करते दिखे सलमान खान, वायरल हो रहा है वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म तड़प रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बीते दिनों ही इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है और इस मौके पर कई दिग्गज पहुंचे थे, हालाँकि इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान। आपने देखा होगा वो काफी कम प्रीमियर में नजर आते हैं, लेकिन तड़प के दौरान वो नजर आए थे। अब इसी प्रीमियर से सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं।बीते बुधवार को ही मुंबई में ‘तड़प’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां पर अहान शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। इस स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकारों ने शिरकत की थी।

इस वीडियो में सलमान खान अहान शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने अहान शेट्टी के पोस्टर को किस किया था। यह वीडियो सलमान के फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार इस पर कमेंट कर रहे है। फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक लवस्टोरी पर आधारित है जो बहुत अच्छी और दमदार बताई जा रही है। इस फिल्म को साउथ की एक फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है, हालाँकि ऐसा है या नहीं इस बारे में असल में कोई जानकारी नहीं प्राप्त है।

अहान शेट्टी की ‘तड़प’ तेलुगू फिल्म RX100 की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ‘तड़प’ में ऐसे कपल (ईशान-रमिशा) की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे के प्यार में पागल होते हैं। जैसे ही दोनों घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं तो खूब बवाल होता है। ईशान को पता चलता है कि रमिशा ने उससे सच्चा प्यार किया ही नहीं था। ऐसे में रमिशा से अलग होने के बाद ईशान काफी हिसंक हो जाता है और उसे बात-बात पर गुस्सा आने लगता है।

जैसे ही सलमान खान पोस्टर को चूम कर आगे बढ़ते हैं, तभी सुनील शेट्टी उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद सलमान खान पीछे मुड़कर ‘तड़प’ के पोस्टर को ध्यान से देखते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के फैंस का सीना खुशी से चौड़ा हो गया है। ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि सलमान ऐसे ही हमेशा हर किसी को सपोर्ट करते हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोल्स भी पीछे नहीं हटे हैं। इस वीडियो के चलते ट्रोल्स लगातार सलमान खान की टांग खींच रहे हैं।

Back to top button