x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ Breakup! दोनों एक दूसरे से चल रहे नाराज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बहुत ज्यादा बातें न करते हों लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए दिख ही जाते हैं। लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जानकारी के अनुसार इन दिनों अर्जुन और मलाइका के बीच लड़ाई हो गई है और मलाइका अर्जुन से बेहद नाजार चल रही हैं।

दरअसल महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल्स खुलने के बाद फिल्मों के काम ने जोर पकड़ लिया है। बीते कई महीनों से धीमी गति से चल रहे कामों को अब जल्दी निपटाया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद भी अर्जुन फ्री नहीं हैं। वो अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वो इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी बिजी रहेंगे। ऐसे में को ईयर एंड का जश्न नहीं मना पाएंगे। बीते दिनों दिवाली के मौके पर अर्जुन और मलाइका ने खूब एंजॉय किया था और त्योहार को साथ में सेलिब्रेट किया था। मलाइका क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी अर्जुन के साथ करना चाहती थीं, लेकिन अपने व्यस्त शेड्युल के कारण अर्जुन ने ऐसा करने से मना कर दिया है।

माना जा रहा है कि अर्जुन के मना कर देने के कारण ही मलाइका उनसे नाजार हो गई हैं। मालूम हो कि सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी टूटने के बाद 2017 में मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद से अक्सर ही दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

Back to top button