x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अहान शेट्टी-तारा सुतारिया स्टारर ‘तड़प’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई- मिलन लुथरिया की फिल्म ‘तड़प’ की रिलीज के करीब आते ही फिल्म के निर्माताओं ने दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह हमें अहान शेट्टी द्वारा निभाए गए किरदार की तड़प दिखाता है। फिल्म में दो गाने ‘तुमसे भी ज्यादा’ और ‘तेरे सिवा जग में’ जैसे ट्रैक को दर्शाया गया है, साथ ही आकर्षक डायलॉग्स दिखाए गए हैं। ट्रेलर में एक्शन सीन भी दिखाए गए हैं।

यह फिल्म अहान शेट्टी की पहली फिल्म है और इसमें तारा सुतारिया, कुमुद मिश्रा और सौरभ शुक्ला भी हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो प्यार से निराश होकर बदला लेता है। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है। ‘तड़प’ को साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है और इसे फॉक्स स्टार स्टूडियो ने सह-निर्मित किया है। मिलन लुथरिया ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है। फिल्म में प्रीतम का संगीत और इरशाद कामिल के गीत हैं और यह 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

बता दें कि ये फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म होगी। जो साल 2018 की तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। आरएक्स 100 को रीमेक करने का एलान मार्च 2019 में किया गया था। फिल्म तड़प को तड़प को डायरेक्ट मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

इसके अलावा सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से डेब्यू किया था।

Back to top button