x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

इंडियन सिनेमा में पहली बार इस एक्ट्रेस ने की ऑनस्क्रीन किस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – देश में बोलती फिल्मो के जमाने को शुरू हुए 9 दशक बीत चुके है। इस इतनी बड़ी समय अवधि में सिनेमा की दुनिया में कई अनगिनत परिवर्तन आये। ऐसे ही परिवर्तनों में सिनेमा में महिला की मौजूदगी को लेकर भी बड़ा परिवर्तन आया है। बता दे शुरुआत में महिलाओ का सिनेमा में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था।

भारतीय सिनेमा में महिलाओ को लाने का श्रेय केवल एक महिला को जाता है, और वह है, देविका रानी अपनी बेबाकी और पहली बार स्क्रीन पर किस के लिए मशहूर देविका रानी को ‘फर्स्ट लेडी ऑफ़ इंडियन सिनेमा’ भी कहा जाता है।

हालाँकि अब किसी को तो ऐसी स्थिति को बदलना था | ऐसे में सिनेमा में ट्रेंड सेट करने आयी देविका रानी ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने 1933 में आयी फिल्म ‘कर्मा’ में हिमांशु राय के साथ किसिंग सीन दिया था। बता दे ये किसिंग सीन पुरे 4 मिनट लम्बा था, ऐसे में जाहिर में लोगो ने इसका खूब विरोध किया था।

देविका रानी का करियर 10 साल तक रहा। अपने इस करियर में उन्होंने कई बड़े सितारों संग काम किया। उन्होंने सुपरस्टार अशोक कुमार के साथ जीवन नैया, अछूत कन्या और जन्मभूमि जैसी फिल्मों में काम किया। बता दे वे पहली महिला अभिनेत्री थी, जिन्हे दादा साहब फाल्के अवार्ड मिला था। उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया था। साल 1994 के 9 मार्च को 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम साँस ली थी।

Back to top button