x
खेल

IPL 2022 की मेगा नीलामी में जानिये कौन सी टीमें होगी शामिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस साल IPL की अगले सीजन से पहले होने वाली बड़ी नीलामी की खबरों पर भी हर कोई नजरें गढ़ाए है। IPL 2022 मेगा नीलामी की तैयारी पहले से ही चल रही है। लेकिन अब IPL के फेन्स के लिए खुशखबरी है। IPL 2022 मेगा नीलामी भारत में होगी। बहुप्रतीक्षित IPL 2022 मेगा नीलामी 3:30 अपराह्न IST से जनवरी में शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

IPL गवर्निंग काउंसिल के सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार मेगा-नीलामी जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में होगी। इस बार मौजूदा फ्रेंचाइजियों को कितने खिलाड़ियों को बरकरार रखने की इजाजत मिलेगी? कितनी रकम खर्च करने की छूट होगी? ऐसे सवाल फ्रेंचाइजियों और फैंस के जहन में भी उठ रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और सभी 8 फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को रिटेन करने के मसले पर एक राय बन गई है। अगली नीलामी से पहले सभी 8 फ्रेंचाइजियों को 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया जाएगा। पुरानी फ्रेंचाइजी 30 नवंबर, 2021 तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम रखेगी।

बता दे की नई फ्रेंचाइजी में 2 नई टीमें 1 दिसंबर, 2021 से 30 दिसंबर, 2021 के बीच नीलामी से बाहर अपने 3 खिलाड़ियों को अंतिम रूप देंगी। 2 भारतीय और 1 विदेशी से अधिक नहीं। IPL 2022 मेगा ऑक्शन का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और प्रशंसक डिज्नी + हॉटस्टार ऐप पर टूर्नामेंट को लाइव स्ट्रीम कर सकते है। BCCI के मुताबिक रिटेंशन के अपने विकल्पों के अनुसार वेतन कैप से कितनी धनराशि काटी जाएगी। इस बार 4 खिलाड़ी रिटेन, खिलाड़ी के पर्स से 42 करोड़ रुपए काटे जायेगे। जबकि 3 रिटेंशन से 33 करोड़ रुपए की कमी आएगी। 2 रिटेंशन के परिणामस्वरूप खिलाड़ी के पर्स से 24 करोड़ की कटौती होगी। और 1 रिटेन प्लेयर के पर्स से 14 करोड़ काटे जाएंगे।

रिटेन्शन के लिए एक खिलाड़ी की संख्या बढ़ने के साथ ही फ्रेंचाइजियों को पिछली नीलामी में मिली ‘राइट टू मैच’ कार्ड की सुविधा भी खत्म हो जाएगी। राइट टू मैच के तहत फ्रेंचाइजी, रिलीज किए गए अपने खिलाड़ी पर दूसरी टीम द्वारा लगाई गई बोली के बराबर बोली लगाकर दोबारा खरीद सकती है। कोई भी फ्रेंचाइजी नीलामी में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकती। रिटेन किये गए खिलाड़ियों की सैलरी का हिस्सा भी इसी ऑक्शन पर्स से कटेगा।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button