x
ट्रेंडिंग

मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के वक़्त हिलने-डुलने लगा शव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

उत्तर प्रदेश – आज कल दुनिया में हमारे आसपास कई ऐसी चीजे होती है जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। थोड़ी देर के लिए तो हम खुद भी सदमे में चले जाते है की क्या ऐसा कभी सच हो सकता है। ऐसी ही एक अजीबो-गरीब घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आई है।

मुर्दाघर में एक शख्स का पोस्टमार्टम होने जा रहा था। करीबन सात घंटे तक शव बेहद ठंडक में फ्रीजर में रखा रहा, लेकिन पोस्टमार्टम से ठीक पहले शख्स की बॉडी हिलने डुलने लगी। इससे पोस्टमार्टम हाउस में भगदड़ मच गई। परिजन और डॉक्टर्स सकते में आ गए। फ्रीजर खोला गया। पता लगा कि शख्स फिर से ‘जिंदा’ हो गया।

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रहने वाले इलेक्ट्रिशियन श्रीकेश कुमार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उसे गुरुवार रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया। एक पंचनामा या दस्तावेज पर शव की पहचान के बाद परिवार के सदस्यों को हस्ताक्षर के लिए पोस्टमार्टम हाउस बुलाया गया। शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति देनी थी, तभी फ्रीजर में रखे गए मृतक शख्स की भाभी मधुबाला ने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए।

शक्श की भाभी मधुबाला ने देखा कि फ्रीजर में शरीर थोड़ा हिला। इन लोगों ने तुरंत ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस वायरल हुए एक वीडियो में मधुबाला को यह कहते हुए सुना जा सकता है की वह मरा नहीं है। यह कैसे हुआ? देखिए, वह कुछ कहना चाहता है, वह सांस ले रहा है।यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिव सिंह के मुताबिक आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने सुबह 3 बजे मरीज को देखा था तब उसका दिल नहीं धड़क रहा था। उसने कई बार उस व्यक्ति की जांच की थी। उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन सुबह पुलिस की टीम और उसके परिवार ने उसे जीवित पाया। जांच के आदेश दे दिए गए है। हमारी प्राथमिकता अब उसकी जान बचाना है।

Back to top button