x
लाइफस्टाइल

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में शारीरिक संबंध कितना जरूरी? जानें क्या कहा लड़कियों ने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में प्यार, आपसी समझ, एक दूसरे के लिए केयर की भावना, लगाव, सभी का होना जरूरी है। लेकिन क्या इस रिश्ते में सेक्स की जरूरत होती है? आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल की झलक लव रिलेशनशिप में भी देखने को मिलती है। बार-बार मिलना, एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए स्पेशल फील कराना, सरप्राइज से खुश करना, यह सब आजकल के लव रिलेशनशिप का पार्ट बन गया है। इन सबके अलावा रिश्ते में सेक्स का होना भी बहुत कॉमन हो गया है।

सीके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण लड़का और लड़की की मॉडर्न सोच। अगर वे एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उस रिश्ते में शारीरिक रूप से करीब आने को बुरा नहीं मानते हैं। दूसरा कारण मॉडर्न हो चली सोसाइटी भी है जिसके लिए धीरे-धीरे सेक्स को लेकर निगेटिव सोच कम हो चली है। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जो लव रिलेशनशिप में सेक्स के चलन को बढ़ावा दी रहे हैं और इसे सही भी मानते हैं। वहीं अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो शादी से पहले सेक्स या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच के सेक्स को गलत मानते हैं। हमने इस बाबत 5 लोगों से बात की। अलग जेंडर, उम्र और वर्ग के इन लोगों की लव रिलेशनशिप में सेक्स को लेकर क्या सोच है आइए जानते हैं।

एक कपल का कहना है कि सेक्स प्यार दिखाने का एक तरीका है। रिश्ता बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का हो या पति-पत्नी का, इसमें अगर आपसी समझौता है तो कुछ भी गलत नहीं है। और बात अगर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स करने की है तो हां यह सही है और इसके लिए आगे बढ़ा जा सकता है। बशार्ती इसमें दोनों की रजामंदी होनी चाहिए।

एक कॉलेज लड़की के मुताबिक, गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड के बीच रिश्ते में सेक्स जरूरी नहीं है। यह रिश्ता एक-दूसरे को जानने, समझने और साथ को महसूस करने के लिए होना चाहिए। ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर प्यार में दोनों को लगता है कि साथ जिंदगी गुजारी जा सकती है तो उसके लिए ‘शादी’ नाम की एक सफल सामाजिक संस्था बनी हुई है। दोनों को आपसी सहमति से शादी कर लेनी चाहिए। हां, शादी के बाद सेक्स जरूरी है – श्वेता बख्शी, कॉलेज गर्ल

एक लड़के के मुताबिक बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में कई सारी चीजें जरूरी होती हैं। हर जरूरत के पीछे एक ठोस कारण होता है। लेकिन बात अगर इस रिश्ते मने सेक्स की करें तो नहीं, यह जरूरी नहीं है। इसके बिना भी इस रिश्ते को सफलतापूर्वक निभाया जा सकता है। लेकिन अगर ऐसा हो भी तो गलत नहीं कहना चाहिए। सेक्स एक नेचुरल फीलिंग है जो प्यार के रिश्ते में सामने आता ही है.

एक लड़की ने कहा – किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे के करीब आना बेहद जरुरी है। ऐसा नहीं हैं की आप सिर्फ सेक्स करने से ही एक-दूसरे के पास आएंगे। बिल्कुल भी नहीं, लेकिन सेक्स किसी भी कपल को फिजिकल से ज्यादा मेंटली पास लाता है। जब दो लोग एक साथ एक ही हारमोंस को रिलीज करते हैं तो आप एक दूसरे के और करीब आ जाते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरुरी है की आप एक-दूसरे के मेंटली और फिजिकली करीब रहें।

एक अन्य लड़की ने कहा – बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स की जरूरत है या नहीं, इसे हम व्यापक रूप से नहीं देख सकते हैं। हर रिश्ते का अलग रंग होता है और इसे उन दो लोगों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। अगर दोनों को लगे कि सेक्स जरूरी है तो फिर जरूरी ही है। लेकिन अगर दोनों में से एक को भी लगे कि इसकी जरूरत नहीं है तो अपने पार्टनर से बात करके दिल की बात रखनी चाहिए, केवल पार्टनर को सतिस्फ्य करके अपना मन मारते हुए सेक्स करना रिश्ते को धोखा देने के बराबर है.

Back to top button