x
खेलट्रेंडिंगमनोरंजन

VIDEO : धोनी ने पत्नी साक्षी का 33वां जन्मदिन मनाया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का शुक्रवार को 33वां जन्मदिन है। धोनी ने आधी रात को अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साक्षी ने अपने करीबी दोस्तों के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट किया। वीडियो में देखा जा रहा है कि साक्षी केक काट रही हैं, जबकि धोनी उनके साथ खड़े हुए हैं। धोनी और साक्षी की शादी जुलाई 2010 में हुई थी. फिलहाल इस कपल की एक बेटी जीवा है, साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक हैं. अक्सर वह मैदान पर धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by RANCHI BIGGEST FAN CLUB (160K) (@maahi7.7.81)

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अकसर वे धोनी और बेटी जीवा के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। साक्षी धोनी को इंस्टाग्राम पर लगभग 45 लाख लोग फॉलो करते हैं।

एक इंटरव्यू में साक्षी ने कहा था, “अक्‍सर लोग कहते हैं कि मैं और माही बचपन के दोस्‍त हैं. हमारे परिवार वाले भी दोस्‍त हैं, मगर हमारे बीच सात साल का अंतर हैं और हम बचपन के दोस्‍त नहीं हैं, मैं शादी के बाद पहली बार रांची 7 जुलाई 2010 को माही के बर्थडे पर ही गई थीं.” साक्षी और माही ने देहरादून में एक दूसरे का हाथ थामा था और इसके बाद साक्षी पहली बार रांची आईं थी।

Back to top button