x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

क्या-क्या करती हैं लड़कियां बैचलर पार्टी में , जाने सब कुछ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – शादियों का मौसम आ गया है। इस बीच सेलेब्स की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें वायरल हैं। अनुष्का रंजन की बैचलरेट पार्टी चर्चा में है। अंकिता लोखंडे भी अपने गर्ल गैंग के साथ धमाल मचा चुकी हैं। इससे पहले दिशा परमार और प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट भी सुर्खियों में रही थी। जानिए बैचलरेट पार्टी में क्या करती हैं लड़कियां।

शादी के बाद इंसान की जिंदगी बदल जाती है। परिवार की जिम्मेदारी के बीच दोस्तों का साथ भी पहले जैसा नहीं रहता। ऐसे में शादी के पहले सहेलियों के साथ होने वाली इस पार्टी में दुलहन जमकर जश्न मनाती है और यादें संजोती है। शादी की भागदौड़ के बीच स्ट्रेस हो जाता है ऐसे में पार्टी का मकसद पूरी तरह से बिंदास होकर एंजॉय करने का होता है। अंकिता लोखंडे की पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी फ्रेंड्स हाथ में जाम लिए डांस करती दिख रही हैं। लड़के हों या लड़कियां शादी के पहले दोस्तों के साथ इस पार्टी में ड्रिंक्स जमकर चलते हैं।

नाच-गाना और शराब ये ज्यादातर हर पार्टी का हिस्सा होते हैं। तो सवाल उठता है कि बैचलरेट पार्टी में ऐसा क्या खास होता है? तो बता दें कि बैचलरेट पार्टी ज्यादातर सिर्फ गर्ल्स की पार्टी होती है। इसमें सहेलियां होने वाली दुलहन के साथ छेड़खानी और मस्ती भी करती हैं। आजकल ‘अडल्ट’ केक भी चलन में हैं। इन्हें काटने के बाद नाच-गाना होता है। इन पार्टीज में कई बार सहेलियां स्पेशल डांस तैयार करके दुलहन को सरप्राइज देती हैं। इसमें दूल्हा और दुलहन की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई या सुहागरात की थीम रखकर मजाक करती हैं।

कुछ हाई-फाई बैचलरेट पार्टी में मेन डांसर्स भी बुलवाए जाते हैं जो होने वाली दुलहन और उनकी सहेलियों को एंटरटेन करते हैं। ऐसी पार्टीज ज्यादातर आउटडोर लोकेशंस पर होती हैं। कुल मिलाकर बैचलरेट पार्टी लड़कियों के लिए हंसी-मजाक और ऐसी चीजें करने का मौका होता है जिन्हें खुलेआम करने पर उन्हें जज किया जा सकता है। यह सिर्फ खुशियां सेलिब्रेट करने और अच्छी यादें बनाने का मौका होता है। जरूरी नहीं है कि हर बैचलरेट पार्टी एकदम बिंदास ही हो। यह पूरी तरह से पर्सनल चॉइस है और आपके सर्कल पर डिपेंड करता है।

Back to top button