x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

वायरल : देखे राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा कुछ घंटों बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे. दोनों की शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ में निभाई जा रही हैं। हाल ही में उनकी सगाई सेरेमनी का वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने अपने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था, अब उनकी शादी का इनविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है, जिसके बाद साफ हो गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा 15 नवबंर को शादी के सात फेरे लेंगे।

राजकुमार राव और पत्रलेखा आज चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शनिवार को दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। अब उनकी शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इससे उनकी शादी की डेट और वेन्यू भी कन्फर्म हुआ है। इंगेजमेंट की वाइट थीम पार्टी की तस्वीरों के बाद अब राजकुमार और पत्रलेखा के फैन्स को उनकी शादी के फोटोज का इंतजार है।

राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड ट्विटर पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इंडिगो कलर का कार्ड काफी सोबर दख रहा है। कार्ड पर शैंडेलियर्स, केले के पत्ते, कमल के फूल दिख रहे हैं जो कि वेन्यू के डेकोर का हिंट दे रहा है। उनकी शादी चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट ओबरॉय सुखविला में हो रही है।

कार्ड पर लिखा है, राव और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा (अजित और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में इन्वाइट करती है। शादी की डेट 15 नवंबर और वेन्यू का नाम सुखविलाज लिखा है। शादी में खास लोगों को ही इन्वाइट किया गया है। इनमें साकिब सलीम, फराह खान, हुमा कुरैशी जैसे बॉलीवुड सिलेब्स शामिल है। वहीं 14 की रात अदिति राव हैदरी सहित कुछ और सिलेब्स की भी चंडीगढ़ रवाना होने की खबर है।

शनिवार को पत्रलेखा और राजकुमार राव का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया था। उन्होंने पूछा था, क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इस पर पत्रलेखा भी उनके बराबर बैठ गई थीं उन्हें हां जवाब देकर खुद पहले अंगूठी पहना दी थी। इसके बाद दोनों ने डांस भी किया था। इस क्यूट कपल के वीडियो उनके फैन पेजज पर वायरल थे।

Back to top button