x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दिवाली पार्टी : प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान के गाने पर किया धमाकेदार डांस ,देखे वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब वीडियोज धीरे-धीरे वायरल हो रहे हैं। अब एक क्लिप सामने आई है जिसमें वह शाहरुख खान के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ उनके दोस्त औऱ फैमिली के लोग भी हैं। प्रियंका की पार्टी काफी दमदार लग रही है। इसमें वह खुद हाथ में ड्रिंक लिए तो कुछ लोग खाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने वाइट लहंगा पहन रखा है औऱ हाथ में ड्रिंक है। उनकी डीजे पार्टी में काफी रौनक है। खाना-पीना चल रहा है और उनके विदेशी दोस्त भी इंडिया के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा छोटी दिवाली से ही तस्वीरें शेयर कर रही हैं। दिवाली पर उन्होंने निक के साथ फोटोज शेयर किए थे। इसके साथ कैप्शन लिखा था, हमारे पहले घर में हमारी पहली दिवाली, यह हमेशा स्पेशल रहेगी। प्रियंका ने पार्टी में आए लोगों का शुक्रिया कहा था। लिखा था, जो भी हमारे घर आए और न सिर्फ कपड़ों बल्कि डांसिंग से भी मेरे कल्चर का हिस्सा बने उन सबने मुझे घर जैसा फील करवाया। प्रियंका ने निक जोनस को बेस्ट हसबैंड और पार्टनर भी बताया था।

प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी अब तक सुर्खियों में है। ‘देसी गर्ल’ और उनके पति निक जोनस ने लॉस ऐंजेलेस के अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इसमें निक के भाई जो, लिली सिंह और कल पेन जैसे कई लोग शामिल हुए थे। पार्टी के फोटोज खुद प्रियंका भी शेयर कर चुकी हैं। अब उनके फैनपेज पर वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ दीवानगी-दीवानगी पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Back to top button