x
लाइफस्टाइल

पीरियड्स के दौरान इरिटेशन से बचने के लिए रहे ‘इन’ से दूर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महीने के वो दिन हर औरत के लिए अलग होते है। कुछ महिलाओं को इन दिनों में तेज दर्द सहना पड़ता है तो कुछ के लिए ये सामान्य होता है। पर लगभग हर औरत पीरियड्स के दौरान बेचैन रहती है। पीरियड्स हर महिला और लड़की के लिए कष्टकारी होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी दिक्कतों जैसे पेट में दर्द, कमर में दर्द और क्रैम्प्स का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स के दौरान काफी इरिटेशन होना एक समस्या है। इस इरिटेशन में महिलाओं को कुछ भी समझ नहीं आता है, वह कई बार बिना बात के चिड़चिड़ी होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते है। आमतौर पर 8 और 13 वर्ष की उम्र के बीच की उम्र में यह शुरू होता है और पीरियड्स आने शुरू होते है। इन दिनों में आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए, जिससे इन दिनों आराम मिल सकें। पीरियड्स के दौरान कैसे कपड़े पहनने चाहिए।

पीरियड्स के दौरान कपड़ों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। आपको इरिटेशन से बचने के लिए कॉटन अंडरवेयर पहनने चाहिए। कॉटन अंडरवेयर पहनने में काफी कंफर्ट होते हैं और इससे आपको आराम मिलती है। कॉटन अंडरवेयर परफेक्ट फिटिंग और कवरेज मिलता है। इससे जहां कपड़ों की अंदरूनी इरिटेशन दूर होती है। और आपको पैड भी लगाने में भी काफी मदद मिलती है। पीरियड्स के दिनों में शरीर में सूजन आ सकती है। वायर वाली ब्रा पहनने से स्किन इरिटेट हो सकती है। जहां तक हो इस तरह की ब्रा से दूरी बनानी चाहिए और इन मुश्किल दिनों कॉटन की ब्रा ही पहनना चाहिए, इससे बॉली को रिलेक्शन मिलता है। या फिर बिना वायर की किसी भी ब्रा को पहनना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान टाइट फिटिंग कपड़ों को जहां तक को कभी नहीं पहनना चाहिए। खास कर पेट पर टाइट जींस आदि से दूरी बनानी चाहिए। पीरियड्स के दौरान बॉडी हगिंग कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। इन दिनों में सूजन और ब्लोटिंग होती है अगर आप टाइट कपड़े पहनेंगी तो ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है। पीरियड्स के दौरान हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए. जैसे आप ढीले से कुर्ता, टॉप प्लाजो आदि पहनने चाइये।

Back to top button