x
भारत

रामलला की भूमि कैसे मनाई जाएगी दिवाली – देखें पूरा आयोजन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

उत्तर प्रदेश – देशभर में दिवाली की तैयारियां स्टार्ट हो गई हैं. दिवाली को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. खास तौर भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में दिवाली मनाई जाती है. पिछले कुछ सालों से दिवाली के दिन लाखों दीपक अयोध्या नगरी को रोशन करते हैं. बीते साल की तरह इस बार भी अयोध्या में अनोखी दिवाली मनाई जाएगी.

ये है अयोध्या दीपोत्सव का पूरा प्लान
3 नवंबर को दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम.
दोपहर 2:30 से शुरू होगा दीपोत्सव कार्यक्रम.
दोपहर 2 बजे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी अयोध्या पहुंचेंगे.
दोपहर 2:30 बजे श्री राम सीता का हेलीकॉप्टर से आगमन होगा और भरत मिलाप होगा (प्रतीकात्मक).
दोपहर 3 बजे- रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन.
दोपहर 3:30 बजे- श्री राम का राज्याभिषेक (प्रतीकात्मक).
दोपहर 3:45 बजे- अयोध्या के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास.
शाम 4 बजे- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी का भाषण.
शाम 5:20 बजे- सरयू आरती का आयोजन.
शाम 6 बजे- राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरूआत.
शाम 6:15 बजे- राम की पैड़ी पर 9 लाख दीये जलाए जाएंगे, अयोध्या शहर में 3 लाख दीये जलाए जाएंगे. अयोध्या में कुल 12 लाख दीये जलेंगे.
शाम 7 बजे- योगी आदित्यनाथ का भाषण.
शाम 7:40 बजे- राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन.
रात 8:30 बजे- श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला का मंचन.
रात 9:30 बजे कार्यक्रम का समापन.

इस दिवाली पर अयोध्या मे 12 लाख दिये जलाए जाएंगे. इनमें से 9 लाख दीये राम की पैड़ी पर, वहीं 3 लाख दीये शहर के अलग-अलग जगहों पर जलेंगे. ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा. Zee News के पास अयोध्या दीपोत्सव का पूरा प्लान है. 3 नवंबर को अयोध्या के दिवाली कार्यक्रम की पूरी लिस्ट हम आपको बताने जा रहे हैं.

Back to top button