x
टेक्नोलॉजी

‘इन’ स्मार्ट फोन्स पर अब नहीं चलेगा WhatsApp


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – स्मार्टफोन यूजर के लिए एक बहोत ही बड़ी खबर सामने आयी है। अगर आप भी इस खबर से अनजान है तो एक बार जरूर जान ले। WhatsApp blocked! ऐसा मैसेज कई मोबाइल फोन्स पर नजर आएगा। एप्पल से लेकर कई बड़े स्मार्टफोन्स पर वॉट्सएप काम नहीं करेगा। तो एक बार आप बी चेक कर लीजियेगा की इस लिस्ट में आपका फ़ोन तो शामिल नहीं है ना।

मेसेजिंग एप्प वॉट्सएप के रोज के 2 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स है। बहोत ही कम समय में वॉट्सएप को उसे करने वाले लोगो की संख्या काफी बढ़ी है। वॉट्सएप का इस्तेमाल कई देशों में किया जाता है, और यह एंड्रॉयड, iOS और KaiOS पर कई तरह के डिवाइस पर समर्थित है। लेकिन किसी भी डिवाइस को हमेशा के लिए हार्डवेयर सपोर्ट नहीं मिलता है। वॉट्सएप नवंबर में कुछ फोन पर काम करना बंद कर देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2021 से, WhatsApp पुराने Android 4.0 या Ice Cream Sandwich चलाने वाले डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा। जिन यूजर्स के पास नवंबर में एंड्रॉयड 4.0 चलाने वाला पुराना एंड्रॉइड स्मार्टफोन है, वे अब सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे और अपडेट प्राप्त करना बंद कर देंगे। वॉट्सएप एंड्रॉयड 4.1, या एंड्रॉइड जेली बीन पर चलेगा। जिनके पास पुराने डिवाइस है, लेकिन उसमें जेली बीन है, तो वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

आईफोन की बात करें तो, आईओएस 10 से पुराने ओएस पर चलने वाले आईफोन के लिए वॉट्सऐप सर्विसेस को समाप्त कर देगा। तीन सबसे लोकप्रिय और पुराने आईफोन मॉडल 1 नवंबर, 2021 से वॉट्सऐप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को चलाने में सक्षम नहीं होंगे। इसलिए, यदि आप अभी भी तीन पुराने iPhone मॉडलों में से एक से चिपके हुए है, तो हम आपको तुरंत एक नए मॉडल में अपग्रेड करने का सुझाव देते है। आपका एंड्रॉइड या आईफोन फोन किस वर्जन पर चल रहा है, उसे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
-Settings मेनू पर जाएं।
-General ऑप्शन पर जाएं।
-About पर टैप करें।

यहाँ पर एक लिस्ट दी गयी है जिसमे अब वॉट्सऐप मैसेजिंग नहीं चलेगा। आप भी चेक कर ले इस लिस्ट को।
– Apple: iPhone SE, iPhone 6S, iPhone 6S Plus
– Samsung: Galaxy Trend II, Galaxy SII, Galaxy S3 mini, Galaxy Xcover 2, Galaxy Core & Galaxy Ace 2
– LG: The LG Lucid 2, Optimus F7, Optimus F5, Optimus L3 II Dual, Optimus F5, Optimus L5, Optimus L5 II, Optimus L5 Dual, Optimus L3 II, Optimus L7, Optimus L7 II Dual, Optimus L7 II, Optimus F6 Enact, Optimus L4 II Dual, Optimus F3, Optimus L4 II, Optimus L2 II, Optimus Nitro HD and 4X HD, Optimus F3Q
– ZTE: ZTE Grand S Flex, ZTE V956, Grand X Quad V987, Grand Memo
– Huawei: Huawei Ascend G740, Ascend Mate, Ascend D Quad XL, Ascend D1 Quad XL, Ascend P1 S, Ascend D2
– Sony: Sony Xperia Miro, Sony Xperia Neo L, Xperia Arc S
– Others: Alcatel One Touch Evo 7, Archos 53 Platinum, HTC Desire 500, Caterpillar Cat B15, Wiko Cink Five, Wiko Darknight, Lenovo A820, UMi X2, Faea F1, THL W8

Back to top button