x
विश्व

जापान में हमलावर ने ट्रेन में 17 लोगों को मारा चाकू, फिर लगा दी आग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

टोक्यो – जापानी की राजधानी टोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने 17 लोगों को चाकू मार दिया और फिर आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना में कम से कम 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। NHK टेलीविजन ने बताया कि हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बारे में अभी यही पता चल पाया है कि उसकी आयु 20 साल के आसपास है और मामले की जांच जारी है।

संदिग्ध ने यात्रियों को चाकू मारने के बाद तेल जैसा तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी। वीडियो बनाने वाले शुनसुके किमुरा ने एनएचके को बताया कि उन्होंने यात्रियों को भागते हुए देखा और जब उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या हुआ है, तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धुआं उठता देखा। टोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने टोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था। संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।

टोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन के अंदर हुई। हमलावर की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है। टेलीविजन फुटेज में कई अग्निशामक, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिकलकर्मी को यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं, कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से भागते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में, एक और डिब्बे से यात्री भागते हुए दिख रहे हैं, जहां आग की लपटें उठ रही थीं।

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने हरे रंग की शर्ट, नीले रंग का सूट और बैंगनी रंग का कोट पहन रखा था। वह जोकर की तरह दिख रहा था। हैलोवीन कार्यक्रम में जाने वाले किसी व्यक्ति की तरह लग रहा था।

Back to top button