x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आर्यन खान ने किया बड़ा वादा, कुछ कैदियों की करेंगे आर्थिक और कानूनी मदद!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – 28 अक्टूबर को आर्यन ख़ान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ज़मानत दे दी। हालांकि शुक्रवार को जमानत के कागजात सही समय पर जेल में ना पहुंचने पर उन्हें रिहा नहीं किया जा सका. तीन हफ्तों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान (Aryan Khan) शनिवार सुबह जेल से बाहर आ गए। खबर है कि जेल में रहने के दौरान आर्यन ने जेल में बंद कुछ कैदियों की मदद करने का फैसला लिया है।

कुछ रिपोर्ट्स में जेल अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि अपनी जमानत की खबर सुनने के बाद आर्यन खान काफी खुश हो गए थे। उन्होंने अपनी देखभाल के लिए जेल के स्टाफ को शुक्रिया भी कहा है। इसके बाद आर्यन ने वादा किया है कि वह जेल में बंद कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद पहुंचाएंगे। इसके अलावा उन्होंने इन कैदियों को कानूनी मदद देने का भी वादा किया है।

Back to top button