x
ट्रेंडिंग

न्यूड होकर 12 घंटे तक पानी में तैरते-तैरते अचानक बेहोश हो गई लड़की


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – यहां एक नाविक (Sailor) ने एक ऐसी महिला को बचाया, जो करीब 12 घंटों से पानी में फंसी हुई थी। उसके शरीर पर एक कपड़ा (Swimming Naked) तक नहीं था। नाविक खोसरवानी को लगा कि कहीं और भी लोग तो पानी में फंसे हुए नहीं है, इसलिए उन्होंने महिला से पूछा। महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी, जैसे तैसे उसने अपना नाम बताया और कहा कि वह अकेले ही है।

खोसरवानी ने लॉस एंजिल्स काउंटी फायर डिपार्टमेंट से संपर्क किया। सात मिनट के अंदर रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई और महिला को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। जानें महिला मौत के मुंह में कैसे पहुंची और 12 घंटे कहां रही…? 26 सितंबर को खोसरवानी अपने दोस्तों के साथ मालिबू में पैराडाइज कोव में थे। इसी दौरान उन्हें पानी में कुछ अजीब दिखा। पहले तो उन्हें लगा कि कोई डॉल्फिन है, लेकिन जब पास गए तो पता चला कि ये महिला थी, जिसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

खोसरवानी एक ट्रेंड नाविक है, उन्हें पता था कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। उन्होंने रस्सी की मदद से महिला को पानी से बाहर निकाला। खोसरवानी ने कहा कि वह नग्न थी। थकी हुई थी और मुश्किल से बोल पा रही थी। उसे तुरन्त कंबल में लपेट दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला देर रात अकेले तैरने गई थी। इसी दौरान तेज लहर आई और उसे किनारे से ढाई मील दूर खींच लिया। वह हाइपोथर्मिया से पीड़ित थी। इसलिए खुद का बचाव करने में सक्षम नहीं हो पाई। उसने बचाव दल को बताया कि वह 12 घंटे तक तैरकर बची रही।

नाविक ने बताया कि महिला बहुत बुरी हालत में मिली थी। ठंड की वजह से खून जम सा गया था। वह मुश्किल से सांस ले पा रही थी। इसलिए जैसे ही उसे नाव पर लाया गया तुरन्त कंबल में लपेटकर गर्मी दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। खोसरवानी ने बताया कि मैं खुद को धार्मिक के बजाय आध्यात्मिक मानता हूं। लेकिन एक के बाद एक जो कुछ हुआ, अगर सब एक साथ नहीं होते, तो यह महिला आज हमारे साथ नहीं होती। महिला का इलाज करने के तीन दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल महिला की हालत अभी ठीक है।

Back to top button