x
ट्रेंडिंगभारत

हरियाणा : ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, 3 की घटना स्थल पर हुए मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

हरियाणा – हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन बुजुर्ग महिलाओं की जान चली गई और तीन अन्य महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और किसान मौके पर पहुंचे हैं, बताया जा रह है कि ये महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थींं और सभी पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली हैं, वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना आज सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिसमें झज्जर रोड पर बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इतने में एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। इस हादसे में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जबकि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, बता दें कि महिलाओं को कुचलने के बाद ट्रख चालक मौके से फरार हो गया था।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है,इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं. ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही तीन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप भी मच गया है, मौके पर किसान और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है मृतका महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।

इस घटना पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, “भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।”

किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी गारंटी कानून बनाए। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया है कि जबतक सरकार किसानों की मांगे नहीं मानती तबतक किसान वापस नहीं जाएंगे। वहां दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को 11 महीने पूरे हो चुके हैं।

Back to top button