x
विश्व

साइबेरियन रिपब्लिक ऑफ टायवा में महसूस हुए भूकंप के झटके


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रूस – रूस के साइबेरियन रिपब्लिक ऑफ टायवा से बहोत बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबेरियन रिपब्लिक ऑफ टायवा में 5.6 रिक्टर स्केल के मध्ययम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिससे फ़िलहाल वहा के लोगो के मन में खौफ का माहौल है।

रशियन अकेडमी ऑफ साइंसेस के जियोलॉजिकल सर्वे (GS RAS) के ल्ताई-सयान डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप चादान शहर से 7 किलोमीटर की दूरी पर टायवा के दजुन-खेमचिक्स्की जिले में आया। 5.6 तीव्रता वाला ये भूकंप का झटका शुक्रवार देर रात स्थानीय समय के मुताबिक 11.03 बजे महसूस किया गया। अभी तक इस भूकंप के झटकों की वजह से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने नजर बनाई हुई है। भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय निवासी घरों से बाहर निकल आए। रूस का ये इलाका पहले भी भूकंप के झटकों को महसूस करता रहा है। पहले भी कई भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

बता दे की इससे पहले, रविवार को रूस के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही और ये झटके सेवेरो-कुरिल’स्की में महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप के ये झटके स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12.05 बजे आए। इस भूकंप का केंद्र 54.2 किमी की गहराई में था।

Back to top button