x
ट्रेंडिंगविश्व

बांग्लादेश से जुडी एक और बुरी खबर, रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में हुई फायरिंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

ढाका – बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसा के बीच एक और बुरी खबर आई है। बांग्लादेश में अब रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में फायरिंग हुई है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। … शुक्रवार को हुए हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य की बालूखली कैंप के एक अस्पताल में मौत हो गई। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और हिंसा के बीच एक और बुरी खबर आई है। बांग्लादेश में अब रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में फायरिंग हुई है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविर के एक मदरसे पर शुक्रवार को हुए हमले में बंदूकधारियों ने कम से कम सात लोगों की हत्या कर दी और अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि हमने तुरंत एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर के पास से एक गन और चाकू बरामद किए गए। अज्ञात हमलावरों द्वारा मानवाधिकार अधिवक्ता मोहिब उल्लाह की हत्या के बाद से कई रोहिंग्या कार्यकर्ता छिप गए हैं।

एक क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमलावरों ने कुछ पीड़ितों को गोली मार दी और अन्य पर चाकुओं से वार किया। शुक्रवार को हुए हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य की बालूखली कैंप के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए। बता दें कि तीन हफ्ते पहले रोहिंग्या समुदाय के एक नेता की उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या करने के बाद यह घटना सामने आई है।

Back to top button