x
लाइफस्टाइल

‘ये’ है भारत के सबसे खूबसूरत बीच, एक बार जरूर जाये


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – जब भी खूबसूरत जगहों का जिक्र आता है तो कई लोगों के मन में विदेश का ख्याल आता है। लेकिन भारत देश में भी कई खूबसूरत और दिलकश जगहें है। अगर घूमने के शौकीन है तो यकीनन जिंदगी में एक बार इन जगहों की सैर जरूर करने जाएं। इन जगहों को देखने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा।

जब भी बीच के बारे में सुनते है तो सबसे पहला खयाल गोवा का आता है। भारत में ऐसे कई बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जहां आप बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते है। तेज धूप, सर्द हवा, साफ आसमान और लहरें सभी बहुत लुभावनी लगती है। वहीं ठंडी रेत पर फुटबॉल खलने का अपना ही आनंद है। अगर आप बीच पर जाने के शौकीन है, और समुद्र तट पर समय बिताना पसंद करते है तो आप इन बीच पर घूमने का प्लान बना सकते है।

तारकरली बीच, महाराष्ट्र :
तारकरली समुद्र तट पर कुछ एकांत समय बिताएं। ये भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। सफेद रेत और सिंधुदुर्ग किले के चारों ओर का मनोरम दृश्य आपका ध्यान आकर्षित करने लायक है। यहां आप पैरासेलिंग, स्नोर्केलिंग और यहां तक कि स्कूबा डाइविंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते है। यहाँ का समुद्र तट एक लंबी पर संकीर्ण पट्टी के रूप में स्थित है, जहां का पानी बहुत साफ है। किसी खुले दिन में 20 फीट की गहराई तक का सागर तल साफ दिखाई देता है। पृष्ठभूमि में ‘शुरु’ के पेड़ एक अनोखी छटा प्रस्तुत करते है। विस्तृत नदी, सुंदर पालनौकायें और नदी तट पर बनी सुन्दर द्वीपीय झोंपड़ियां तारकरली की सुरम्य सुंदरता को और बढ़ा देते है। अक्सर यहां अठखेलियां करती डॉल्फ़िनें देखी जा सकती है। यहाँ साल भर मछलियों पकड़ी जाती है।

गोकर्ण, कर्नाटक :
गोकर्ण समुद्र तट की शांति देखने लायक है। ये समुद्र तट की मस्ती और दिव्यता के सही मिश्रण के साथ एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है। अपने दोस्तों, परिवार या अकेले ही यहां घूमने का प्लान बना सकते है। बीच पर सनबाथ ले सकते है और मंदिर जा सकते है।

मंड्रेम, उत्तरी गोवा :
ये बीच गोवा के प्रमुख प्रसिद्ध बीचों में से एक है। ये यहां आने वाले पर्यटकों को शांति का एहसास कराता है। इस बीच पर समुद्र की लहरों को देखने और इसका लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक देश-विदेश से आते है।

कापू, कर्नाटक :
इस बीच पर आप सुनहरी रेत, नीले आकाश, क्रिस्टल साफ पानी और हरे-भरे नजारों का आनंद ले सकते है। इस बीच पर सनसेट का नजारा अद्भुत होता है। अगर आप कभी कर्नाटक की यात्रा करते है, तो इस समुद्र तट पर जाना न भूलें।

मरारी बीच, केरल :
मरारी एक बहुत ही शांत बीच है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ आराम और मस्ती भरे समय के लिए इस समुद्र तट पर जाएं। पर्यटक कोचीन के बंदरगाह शहर, मुन्नार के चाय बागान, पेरियार में वन्यजीव, एलेप्पी में बैकवाटर पर हाउसबोट सहित केरल के प्रमुख आकर्षण को कवर कर सकते है और मारारी में अपने प्रवास को समाप्त कर सकते है जहां वे कोचीन से बाहर जाने से पहले समुद्र तटों का आनंद ले सकते है।

पुरी बीच, उड़ीसा :
भारत में सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक, पुरी समुद्र तट न केवल एक खूबसूरत समुद्र तट है बल्कि ये भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आने वाले लोगों के लिए एक तीर्थ स्थान भी है। इस समुद्र तट के शानदार सनराइज और सनसेट को देखना न भूलें।

Back to top button