x
भारतराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी पर शिवकुमार के ट्वीट से गरमाया राजकीय माहौल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बेंगलुरु – राजकीय पार्टियों में चुनाव नजदीक आते ही एकदूसरे की पार्टी के खिलाफ बोलना और आलोचना करना आम बात सी हो गयी है। लेकिन यहाँ तो हद ही पार हो गयी। कर्नाटक कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्‍हें ‘अंगूठा छाप’ या अशिक्षित बता दिया था। देश के प्रधानमंत्री पर ऐसी अभद्र टिपण्णी करना क्या ठीक है? आखिरकार वे देश के वड़ा है और सर्वोच्च पद पर बिराजमान है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी से सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस पर खेद जताया और राजनीतिक संवाद में शिष्टाचार पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश में गरीबी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहाराने वाले ट्वीट को हटा भी दिया। दूसरी तरफ, पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं। हटाए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कतील ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

शिवकुमार ने ट्वीट किया की मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि राजनीतिक विमर्श के लिए नागरिक और संसदीय भाषा का प्रयोग होना चाहिए। कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर ने ट्वीट किया। यह असभ्य ट्वीट खेदजनक है और इसे वापस ले लिया गया है।

कर्नाटक में उप चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान को कांग्रेस पार्टी के विवादित ट्वीट ने आग दे देने का काम किया है। प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अंगूठा छाप’ बताते हुए पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों का गुणगान किया था। कांग्रेस के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने भी करारा जवाब दिया है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने इसको लेकर कड़ा प्रतिवाद किया। कतील की आलोचना करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है और इसमें अहंकार भरा हुआ है। सिद्दरमैया की आलोचना करते हुए कतील ने कहा कि मोदी और भाजपा समाज के सभी वर्गो के पक्ष में खड़े है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ने सिर्फ मुसलमानों की भलाई के लिए काम किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ‘नशेबाज’ है। पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, यह सबसे निचले दर्जे की राजनीति है। कांग्रेस ने इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की है। आपका जी-23 कहता है कि सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। सोनिया गांधी कहती है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है। दूसरी तरफ राहुल गांधी कहते है कि वे अध्यक्ष बनेंगे।

आपको बता दे की सिंदगी और हंगाल विधानसभा के लिए उपचुनाव 30 अक्‍टूबर को होंगे। जेडीएस और कांग्रेस विधायक के इस्‍तीफे के कारण यह सीटें रिक्‍त हुई है। सत्‍तारूढ़ बीजेपी के लिए इस उपचुनाव में बहुत कुछ दांव पर लगा है क्‍योंकि सीएम बासवराजबोम्‍मई के सीएम पद संभालने के बाद यह राज्‍य में पहली कोई चुनाव हो रहे है। कर्णाटक राज्‍य के दो कांग्रेस नेता हाल ही में कर्नाटक पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार के कथित भ्रष्‍टाचार के बारे में बात करते हुए ‘माइक पर पकड़े’ गए थे। इसके बाद दो दिग्‍गज नेताओं सीएम बोम्‍मई और कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बीच ट्विटर पर जंग हुई थी।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button