x
लाइफस्टाइल

जानिये इस सप्ताह में आने वाले व्रत त्योहार के बारे में


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस सप्ताह का शुभारंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से हो रहा है। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में अश्विन मास खत्म होगा और कार्तिक महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस सप्ताह 2 बड़े व्रत रहेंगे। इस हफ्ते बुधवार को अश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन कोजागर व्रत भी किया जाता है।

साल का ये ही एक ऐसा पर्व है, जिस दिन इंद्र और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान और दान की परंपरा है। ये शरद ऋतु की पूर्णिमा होने से इस रात चंद्रमा की रोशनी में खीर रखकर अगले दिन उसका प्रसाद लिया जाता है। यह शुक्ल पक्ष दो दिन बाद 20 अक्टूबर, बुधवार को समाप्त हो जाएगा। नवरात्र, और दशहरा का पर्व अब संपन्न हो चुका है। कल से पंचक भी लग गए हैं जो 20 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगे। इस सप्ताह सोम प्रदोष व्रत, शरद पूर्णिमा, कोजागर व्रत, करवा चौथ व्रत, श्री गणेश चतुर्थी व्रत आदि का आयोजन किया जाएगा।

इसके 3 दिन बाद करवा चौथ व्रत किया जाएगा। ये सुहागनों का महापर्व होता है। करवा चौथ सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक है। करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। करवा चौथ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। ये दिन विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन, विवाहित महिलाएं सूर्योदय से पहले ‘सरगी’ खाती है। बाकी दिन बिना पानी और भोजन किए व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये सप्ताह खास रहेगा। क्योंकि इन दिनों बुध और गुरु की चाल में बदलाव होगा। वहीं, मंगल राशि बदलकर तुला में आ जाएगा। इस हफ्ते खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 4 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे।

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह :
18 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग, गुरु मार्गी, मकर राशि में
19 अक्टूबर, मंगलवार – रवियोग, सर्वार्थसिद्धि योग
21 अक्टूबर, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि योग, मंगल का राशि परिवर्तन
23 अक्टूबर, शनिवार – सर्वार्थसिद्धि योग

18 से 24 अक्टूबर तक का पंचांग :
18 अक्टूबर, सोमवार – अश्विन शुक्लपक्ष, त्रयोदशी
19 अक्टूबर, मंगलवार – अश्विन शुक्लपक्ष, चतुर्दशी
20 अक्टूबर, बुधवार – अश्विन शुक्लपक्ष, पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा
21 अक्टूबर, गुरुवार – अश्विन शुक्लपक्ष, प्रतिपदा
22 अक्टूबर, शुक्रवार – अश्विन शुक्लपक्ष, द्वितीया
23 अक्टूबर, शनिवार – अश्विन शुक्लपक्ष, तृतीया
24 अक्टूबर, रविवार – अश्विन शुक्लपक्ष, चतुर्थी, करवा चौथ

Back to top button