x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर ,लोगो दिया ये रिएक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फरवरी में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बना। एक्ट्रेस ने लंदन में बेटे अकाय को जन्म दिया। मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया से थोड़ा दूर हो गई हैं और अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं।

अनुष्का शर्मा का पोस्ट

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कि है, जिसमें वह व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। इस फोटो में अभिनेत्री के चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल भी देखने को मिल रही है।

मां बनने के करीब डेढ़ महीने बाद अनुष्का ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- सुबह का सूरज और पढ़ाई का वक्त, दिन की इससे बेहतर शुरुआत क्या ही हो सकती है। इस तस्वीर में वह व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल के साथ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर किसी एड की है, ऐसे में लोगों का कहना है कि प्रोजेक्ट ही सही कम से कम वो सोशल मीडिया पर तो आईं।

लंदन में रह रही हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा पिछले तीन महीने से लंदन में हैं। उन्होंने बेटे अकाय को वहीं पर जन्म दिया। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि वह जल्द अपने बच्चों के साथ भारत लौटेंगी।मविराट कोहली के लिए अनुष्का बेटे अकाय कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन से भारत वापसी करने वाली हैं। बता दें, विराट भी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बाद लंबी छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन आईपीएल के साथ उन्होंने वापसी की है।

फैंस कर रहे हैं एक्ट्रेस को मिस

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं कइयों का कहना है कि वह उन्हें आईपीएल में काफी मिस भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाभी भैया को बोले केकेआर से पंगा करे…मैदान में मनोरंजन की कमी हो रही है।दूसरे यूजर ने लिखा- स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करने के लिए आपकी याद आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतने दिनों के बाद आई हो। इसके अलावा कई यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी भी बनाए है।अब अनुष्का कोई तस्वीर शेयर करे और विराट का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। जहां लोगों ने उनसे आईपीएल में आने की अपील की तो वहीं एक यूजर ने लिखा-भाभी भैया को बोले केकेआर से पंगा करे…मैदान में मनोरंजन की कमी हो रही है। फैंस का कहना है कि दो बच्चों की मां होने के बावजूद वह खूबसूरती के मामले में आज भी सभी को टक्कर देती हैं।

क्या IPL के लिए भारत आएंगी अनुष्का?

आईपीएल के लिए भारत लौटने से पहले विराट और अनुष्का दो महीने पहले ही लंदन चले गए थे। अनुष्का अभी भी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में हैं। कथित तौर पर, वह जल्द ही वामिका को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए भारत लौटेंगी क्योंकि वह 3 साल की होने वाली है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में फिलहाल कोई सच्चाई नहीं है।

फरवरी में हुआ था अकाय का जन्म

अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे का नाम Akaay रखा है। । इस बार उन्होंने इस बात का खुलासा भी नहीं किया था कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और सीधे अपने बेटे के जन्म के बाद अनाउंसमेंट की।वामिका के छोटे भाई अकाय के जन्म की खबर कपल ने 5 दिन बाद दी थी, एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर उन्होंने नन्ही सी जान के लिए सभी का आशीर्वाद भी मांगा था। बेटे के जन्म के बाद विराट तो काम पर लौट आए थे पर एक्ट्रेस अपने बच्चों को पूरा समय दे रही हैं।

Back to top button