x
भारत

NCC कैडेट 75 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने 75 रुपये का स्मारक सिक्का दिखया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – NCC कैडेट विशेष हैं। उन्होंने कहा, NCC कैडेट के रूप में देश के युवा एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। दरअसल, पीएम मोदी शनिवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी की रैली में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज इस समय मेरे सामने जो NCC में कैडेट हैं वो तो और विशेष हैं। विविधताओं से भरी हुई मगर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को हिंदुस्तान के कोने-कोने में लेकर जाने वाला ये कार्यक्रम हमेशा-हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा, “आप NCC कैडेट के रूप में भी और देश के युवा के रूप में भी एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी। देश के विकास में NCC की क्या भूमिका है, ये हमने देखा है।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, हमें कैडेट्स के दृढ़ संकल्प पर गर्व है। एनसीसी कैडेट्स ने बहुत प्रशंसनीय काम किया है। एनसीसी कैडेट्स का देश के विकास में अहम योगदान हैं। उन्होंने कहा, बीते एक दशक के दौरान एनसीसी में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मैं देख रहा था यहां जो परेड हुई उसका नेतृत्व भी बेटी ने किया।

Back to top button