x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सिद्धार्थ शुकला के निधन के लंबे अरसे के बाद शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो आया सामने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कुछ दिन पहले अचानक निधन हो गया। उनके निधन से सभी को गहरा सदमा लगा। सबसे बड़ा झटका सिद्धार्थ की बेस्ट फ्रेंड शहनाज गिल को लगा। रोने के बाद शहनाज की हालत काफी खराब हो गई थी। इसलिए उसने कुछ दिनों तक काम नहीं करने का फैसला किया था। सिद्धार्थ के जाने से शहनाज अकेली रह गईं। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। वह इस जोड़े से बहुत प्यार करते थे।

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रति फैन्स अपनी चिंता जता रहे थे। शहनाज के फैन्स के लिए खुशखबरी है। उम्मीद जताई जा रही है की एक्ट्रेस अब काम पर वापस लौट आई है। शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौंसला रख’ के नए प्रमोशनल वीडियो में नजर आई है। इस वीडियो को दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल और दिलजीत के अलावा सोनम वाजवा भी नजर आ रही है।

दिलजीत दोसांझ और सोनम वाजवा को वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म ‘हौंसला रख’ में अपने एक सीन को रि-क्रिएट कर रहे है। तभी शहनाज की एंट्री होती है और दिलजीत को टेडी बियर से मारने लगती है। वीडियो के आखिर में शहनाज और सोनम दोनों ही दिलजीत की पिटाई करने लग जाती है।

शहनाज़ की ‘हौंसला रख’ फिल्म आगामी 15 अक्टूबर पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है। और ट्रेलर को अब तक काफी लाइक्स मिल चुकी है।

Back to top button