x
भारत

Breaking News: CBI अदालत ने डेरा प्रमुख राम राहीम को 19 साल पुराने हत्याकांड में ठहराया दोषी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

हरियाणा – फ़िलहाल हरियाणा से डेरा प्रमुख राम राहीम को लेकर बहोत बड़ी खबर सामने आ रही है। पंचकूला की सीबीआई अदालत ने 2002 में हुए मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को 19 साल पहले 2002 में हुए डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट 12 अक्टूबर को सजा सुनाएगा।

आपको बता दे की शुक्रवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस मामले में एक और अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से ही पेश किया गया जबकि बाकी तीन आरोपी अदालत में सशरीर पेश किया गया। सीबीआई जज डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को साल 2002 में हुए मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी करार दिया।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के रहने वाले रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर का काम देखते थे। लेकिन डेरा से एक रेप का मामला सामने आने के बाद उन्होंने डेरा के मैनेजर का काम छोड़ दिया था। बाद में 10 जुलाई 2002 को उनकी हत्या हो गई थी। बाद में साल 2003 में पुलिस जांच से नाखुश रंजीत सिंह के परिजन ने सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद पंजाब हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम सिंह अभी सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो मामलों में सजा सुनाई गई है। डेरा प्रमुख को अगस्त 2017 में अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। और दूसरा रामचंद्र प्रजापति नाम के एक शख्स की हत्या से जुड़ा है। जिसमें गुरमीत राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Back to top button