x
भारतराजनीति

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर BJP की और से लड़ेगे मंडी लोकसभा उपचुनाव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को मैदान में उतारा है। वह कारगिल युद्ध के दौरान 18 ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर थे। 1999 में टाइगर हिल से पाकिस्तान को खदेड़ने वाली यूनिट का यह भी एक हिस्सा थी।हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट इस साल मार्च महीने में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद से खाली है। मंडी लोकसभा के अलावा राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी फाइनल करने के लिए हिमाचल बीजेपी की चुनावी कमेटी धर्मशाला में बैठक की थी। और अब भारतीय जनता पार्टी ने आज केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।

भाजपा ने दादर एवं नागर हवेली से महेश गावित और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा है। आपको बता दे की राज्य में फतेहपुर, जुब्बल कोथकाई और अर्की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। अर्की सीट 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के इस साल 8 जुलाई को निधन के बाद से खाली पड़ी है। दो सीटें भी यहां जीते उम्मीदवारों की मौत के बाद इस साल ही खाली हुई है।

मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस को प्रतिभा सिंह के जरिए सहानुभूति मिलने की उम्मीद है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की दिनहाता, शांतिपुर, खरदहा और गोसाबा विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अशोक मंडल को दिनहाता से बीजेपी ने उतारने का फैसला लिया है। निरंजन बिस्वास को शांतिपुर, जय साहा को खरदहा और पलाश राणा को गोसाबा से उतारा गया है। मध्य प्रदेश की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने शिशुपाल सिंह यादव, रायगांव आरक्षित से प्रतिमा बागड़ी और जोबाट से सुलोचना रावत को टिकट दिया है। हरियाणा की ऐलनाबाद सीट से पार्टी ने गोविंद कांडा को मैदान में उतारा है। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के जेल से लौटने के बाद इस सीट के चुनाव पर सभी की निगाहें है।

Back to top button