x
बिजनेस

LPG Cylinder Prices: फिर महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें नए रेट्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमत में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। अक्टूबर महीने के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत में 15 रुपये का इजाफा किया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये हो गई है। इससे पहले राजधानी में सिलेंडर 884.50 रुपये थी। पहले तेल कंपनियों ने आम आमदी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी। लेकिन अब इसके दाम में भी बढ़ोतरी की गयी है। वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए है।

बता दें कि पिछले महीने यानी सितंबर में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया था। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम बिना बदलाव के 884.50 रुपए, कोलकाता में 911 रुपए, मुंबई में 884.50 रुपए और चेन्नई में 900.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 1 जनवरी से कुल 190 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। सरकार ने हर महीने दरों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है।

हर महीने की पहली तारीख को तमाम सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों पर फैसला लेती हैं कि उसे घटाना है, बढ़ाना है या फिर कोई बदलाव नहीं करना है। इससे पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई थीं। तेल कंपनियों ने अप्रैल में गैस सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटाई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था।

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत :
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती है। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते है।

Back to top button