x
भारत

सिक्किम में 1 जनवरी से पैकेज्ड मिनरल वाटर पर होगा प्रतिबंध


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

गंगटोक – आज देश ही नहीं पूरा विश्व प्लास्टिक वेस्टेज के सही निकल की समस्या से परे नहीं है। क्यूंकि प्लास्टिक को पूरी तरह रीसायकल नहीं किया जाना आसान नहीं है। जिसके कारण आज प्लास्टिक से होने वाला पोल्लुशण काफी हद तक बढ़ गया है। हालही में देश के छोटे से पूर्वोत्तर राज्य ने एक एहम फैसला लिया। जो काफी सराहनीय है।

सिक्किम राज्य ने 1 जनवरी, 2022 से पैकेज्ड मिनरल वाटर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सिक्किम सरकार पर्यावरण को ठीक करने और उसके प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में मदद करने की दिशा में काम करते हुए ये फैसला लिया। सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने कहा “प्राकृतिक संसाधनों से धन्य है जो ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाला पेयजल प्रदान करते है। इसकी आवश्यकताओं को राज्य के भीतर से पूरा किया जा सकता है। इसलिए, पर्यावरण के अनुकूल पहल की जानी चाहिए। प्रतिबंध के बाद सिक्किम राज्य पीने के पानी की बोतलों को प्राकृतिक संसाधनों से बदल देगा। यह एक स्वस्थ विकल्प होगा।”

तमांग ने ये बयान गाँधी जयंती के मोके पर गांधीजी के स्वरछ भारत अभियान के तहत दिया था। गांधीजी के स्वछता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ये फैसला लिया। राज्य सरकार इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है, और व्यवस्था कर रही है ताकि बाहर से बोतलबंद पेयजल की आपूर्ति को रोका जा सके। सिक्किम ने पहले ही कुछ हिस्सों में पैकेज्ड पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जैसे उत्तरी सिक्किम में लाचेन, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

सिक्किम 100 प्रतिशत जैविक राज्य है, इसलिए इसके सभी खेत प्रमाणित जैविक है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस राज्य ने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को रोक दिया, और रासायनिक कीटनाशकों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Back to top button