Close
मनोरंजनहॉट

‘विटिलिगो’ की सारी बेड़ियां तोड़कर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी आस्था शाह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दुनियाभर में न जाने कितने लोग हैं, जिनके संघर्ष की कहानी रुला देती है। आज हम आपको एक ऐसी इन्फ्लुएंसर के बारे में बताएंगे जो इस बार के कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करने को पूरी तरह से तैयार हैं। ये हसीना एक ऐसी बीमारी से जूझ रही हैं, जो किसी की भी हिम्मत तोड़ दे। मगर इन बेड़ियों को तोड़ते हुए हसीना अब अपना जलवा दिखाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Aastha Shah (@aasthashah97)

मुंबई की आस्था शाह

बॉलीवुड की कई हसीनाएं वॉक करेंगी, तो कई सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं मुंबई की आस्था शाह। जिनके हुस्न के आगे तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस भी फीकी पड़ जाती हैं। जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी देता है, जो उनकी कातिलाना तस्वीरों से भरा पड़ा है।बचपन से ही स्किन डिसऑर्डर विलिटिगो से जूझ रही आस्था ने अपनी इस बीमारी को ही ताकत बनाया कि आज वह कान्स तक पहुंच गई हैं। वह पहली क्रिएटर हैं, जो विलिटिगो के साथ कान्स की रेड कार्पेट पर चलने वाली हैं। आइए उनके लुक्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें देख आप भी लट्टू हो जाएंगे।

संघर्षों की कहानी

77वां कांस फिल्म फेस्टिवल शुरू होने वाला है। इस बार रेड कार्पेट पर एक ऐसी हसीना दिखने वाली हैं, जिनके संघर्षों की कहानी सुन आप भी एक बार को भावुक हो जाएंगे। चलिये जानते हैं कौन है ये हसीना और क्या हुआ है। पहली ऐसी इंडियन कंटेंट क्रिएटर हैं, जो काफी लंबे समय से स्किन डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। उन्हें विटिलिगो नाम की समस्या है। मगर सारी बेड़ियां तोड़ते हुए वे रेड कार्पेट पर छा जाने को पूरी तरह से तैयार हैं। आस्था वो हैं, जिन्होंने लोगों को सुंदरता की एक नई परिभाषा दी है। बताते चलें कि आस्था के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं यानी 1 मिलियन के करीब पहुंचने के लिए वे थोड़ी ही दूरी पर हैं। आस्था एक मैगजून के शॉर्ट वीडियो से फेमस हुई थीं। आस्था ने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया है ।

विलिटिगो यानी सफेद दाग के पूरी बॉडी पर फैल जाना

विलिटिगो यानी सफेद दाग के पूरी बॉडी पर फैल जाने के बाद आस्था ने दवाई लेना बंद कर खुद को ऐसे ही एक्सेप्ट कर लिया था। इसके बाद उनका सोशल मीडिया का सफर शुरू हुआ और अब उनके 9.92 लाख फॉलोअर्स हैं। अब वह इंस्टाग्राम पर अपनी खूब सारी फोटो शेयर करती हैं। जिसमें वेस्टर्न लुक में तो वह कहर ढाती ही हैं, लेकिन साड़ी में उनका कोई जवाब नहीं। सिल्क की ब्लू और गोल्डन साड़ी में बालों में गजरा लगाए और टेंपल जूलरी पहनकर हसीना एकदम देसी वाइब्स दे रही हैं।

Back to top button