x
मनोरंजन

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार हुए अरेस्ट,हिंदुत्व की बात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – चेतन कुमार ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और मुखर होकर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आ जाते हैं। बीते दिनों चेतन ने हिंदू धर्म के खिलाफ एक विवादित ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में चेतन ने हिंदू धर्म के अस्तित्व को लेकर कहा था कि यह झूठ है। एक्टर के इस ट्वीट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। अब हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बेंगलुरू पुलिस ने चेतन कुमार को अरेस्ट कर लिया था।

चेतन कुमार ने 20 मार्च सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया है. चेतन ने अपने इस ट्वीट में उन पहलूओं को प्वांइट आउट किया है. जिसके चलते वह हिंदुत्व को झूठ पर टिका हुआ होने का दावा कर रहे हैं. इस ट्वीट में चेतन कुमार ने लिखा कि- हिंदुत्व पूरा झूठ पर बना हुआ है. सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है. हिंदू धर्म के खिलाफ इन विवादित बोल के चलते अब कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को मंगलवार को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

चेतन कुमार (Chetan Kumar) के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोगों ने एक्टर की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी थी। केवल इतना ही नहीं बजरंग दल के नेता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी। अब मगंलवार को शेषाद्रीपुरम पुलिस ने एक्टर को अरेस्ट कर लिया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब चेतन कुमार को अपने विवादित बयान के कारण इस तरह की मुसीबत झेलनी पड़ी हो। इससे पहले भी एक ऐसे ही मामले में चेतन कुमार जमानत पर बाहर चल रहे हैं।

Back to top button