x
आईपीएल 2022

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, किया फील्डिंग करने का फैसला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

दुबई – फ़िलहाल UAE में IPL 2021 की शेष मैचे खेली जा रही है। जिसमें हर दिन एक नया मौड़ दिखने को मिल रहा है। आज का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 संस्करण का 45वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा।

मैच से पहले शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। जहा पर दोनों टीम एकदूसरे को पछाड़ने के लिए भिड़ेगी। आज देखना ये रहेगा की किसका पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियन्स के लिए आज का मैच काफी महत्वपूर्ण है। दिल्ली काफी अच्छी फॉर्म में दिख रही है, वहीं मुंबई ने अब तक थोड़ा संघर्ष किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कुछ एहम बदलाव किये। टीम ने इस बार ललित यादव को बाहर कर के और पृथ्वी शॉ वापस टीम में लिया है जबकि मुंबई इंडियंस ने राहुल चाहर के स्थान पर जयंत यादव टीम में लिया है। फ़िलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 11 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई अपने 11 मैचों में 5 जीत हासिल करने में सफल रही है, वह तालिका में 5वें स्थान पर है।

इस मैच में एक जीत से दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनने में मदद मिलेगी और मुंबई इंडियंस एक टीम के रूप में मैच जीतने के लिए बेताब होगी ताकि शीर्ष 4 में जगह बनाने की उनकी संभावना बढ़ सके।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) :
रोहित शर्मा (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) :
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।

Back to top button