x
भारत

ममता बनर्जी बनीं मां दुर्गा, मूर्ति की कीमत 2 लाख रुपए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – कुछ दिन देश में धूमधाम से नवरात्री का त्यौहार मनाया जायेगा। इस पावन मौके पर जगह-जगह पांडाल सजाया जाता है, जहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। पश्चिम बंगाल में नवरात्री को दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व बंगालियों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। ऐसे में मूर्तिकार अभी से मां दुर्गा की मूर्ति बनाने में जुट गए हैं। लेकिन इस बार बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नया अवतार देखने को मिलेगा।

दरअसल, ममता बनर्जी इस साल दुर्गा पूजा में दुर्गा के रूप में नजर आएंगी। प्रसिद्ध मूर्तिकार मिंटू पॉल इस प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। ममता बनर्जी से मिलती-जुलती मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए बंगाल की 3 समितियों ने एक साथ काम करने का निर्णय लिया है। हुगली के एक कलाकार ममता बनर्जी को मां दुर्गा का रूप दिया है।

ममता को कोरोना वायरस का संहार करते हुए दिखाया गया है। उनके दस हाथों में राज्य सरकार की योजनाओं को दिखाया गया है। मूर्तिकार ने कहा कि हमारी दीदी ‘ममता बनर्जी’ ने कोरोना को प्रभावी रूप से काबू में किया है। मूर्ति की कीमत 2 लाख रुपए रखी गई है। इस प्रतिमा में ममता को सफेद साड़ी पहनाई गई है और उनके पीछे बिश्व बंगला का लोगो लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रत्येक व्यक्ति ममता को मां दुर्गा का रूप मानता है।

Back to top button