x
लाइफस्टाइल

घूमने के हैं शौकीन तो बिना वीजा के करें 'इन' देशों की यात्रा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अगर आपके पास भारत का पासपोर्ट है तो आप कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। कई ऐसे देश हैं जो भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल और कुछ तो सिर्फ भारतीय पासपोर्ट पर ही घूमने की सुविधा देते हैं। नेपाल-भूटान सहित कई देश हैं जहां भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा के जा सकते हैं। ईरान-म्यांमार समेत 34 देशों में या तो वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है या ई-वीजा की सुविधा। इसके अलावा श्रीलंका समेत 3 देशों की यात्रा के लिए ईटीए सुविधा उपलब्ध है। ईटीए वीजा नहीं होता है बल्कि यह यात्रा के पहले अथॉरिटी की मंजूरी होती है।

इन देशों में कर सकते हैं बिना वीजा यात्रा –
बाराबडोस (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
भूटान (14 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
डोमिनिका (180 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
एल साल्वाडोर (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
जांबिया (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
ग्रेनाडा (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
हैती (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
नेपाल
फिलीस्तीन टेरीटरीज
सेंट कीट्स एंड नेविस (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
सेनेगल (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
सर्बिया (30 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
सेंट विंसेट एंड द ग्रेनाडीन्स (30 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
त्रिनिदाद एंड टोबैगो (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
ट्यूनीशिया (90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)
वालुआतु (30 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा)

इन देशों में है वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा की सुविधा
थाईलैंड
अर्मेनिया (10 दिनों का ई-वीजा)
बोलविया (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 90 दिनों के लिए)
केप वेर्डे (वीजा ऑन अराइवल)
कोमोरोस (वीजा ऑन अराइवल/45 दिन)
जिबौती (ई-वीजा)
इथियोपिया (वीजा ऑन अराइवल/ई- वीजा)
गाबोन (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 90 दिनों के लिए)
गिनीया (ई वीजा/90 दिन)
गिनीया बिस्साऊ (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 90 दिनों के लिए)
ईरान (ई वीजा/30 दिन)
केन्या (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 90 दिनों के लिए)
लेसोथो (ई वीजा/14 दिन)
मेडागास्कर (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 90 दिनों के लिए)
मालवी (ई वीजा/90 दिन)
मालदीव्स (वीजा ऑन अराइवल/30 दिन)
मॉरिटेनिया (वीजा ऑन अराइवल)
म्यांमार (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 28 दिनों के लिए)
नाइजीरिया (प्री-वीजा ऑन अराइवल)
पलाऊ (वीजा ऑन अराइवल/30 दिन)
रसियन फेडरेशन (ई वीजा/15 दिन)
रवांडा (वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा/ 30 दिनों के लिए)
सेंट लूसिया (वीजा ऑन अराइवल/42 दिन)
सामोआ (वीजा ऑन अराइवल/60 दिन)
सेशेल्स (टूरिस्ट रजिस्ट्रेशन/90 दिन)
सिएरा लियोन (वीजा ऑन अराइवल/30 दिन)
सोमालिया (वीजा ऑन अराइवल/30 दिन)
दक्षिणी सूडान (ईवीजा)
सूरीनाम (ई-टूरिस्ट कार्ड/90 दिन)
तंजानिया (वीजा ऑन अराइवल/ई वीजा)
टोगो (वीजा ऑन अराइवल/7 दिन)
तुवालु (वीजा ऑन अराइवल/30 दिन)
यूगांडा (वीजा ऑन अराइवल/ई वीजा)
उज्बेकिस्तान (ई वीजा/30 दिन)
जिम्बाब्वे (वीजा ऑन अराइवल/90 दिन)

Back to top button