x
लाइफस्टाइल

कम बजट में इन शहरों में घूमने जाने का कर सकते हैं प्लान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – घूमना फिरना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है, लेकिन जब बात जेब ढीली करने की आती है, तो उसमें हम हाथ पीछे खीच लेते हैं। अगर आप भी पैसों की वजह से ट्रिप नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में उन शहरों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप कम खर्च में भरपूर मस्ती कर सकते हैं।

कसोल – छुट्टियों में अगर आप शांति तलाश रहे हैं तो कसोल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। हिमाचल प्रदेश का कसोल बहुत ही शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां 5 हजार से 10 हजार के बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आप खाने-पीने, घूमने और अन्य एक्टीविटीज के मजे उठा सकते हैं।

गोवा – पश्चिमी तट पर स्थित गोवा देश-विदेश के लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। फ्रैंड्स हो या आपके पार्टनर आप उनके यहां सैर का आनंद उठा सकते हैं। गोवा में समुद्री किनारे, कैफे, क्लब, पब लोगों को आकर्षित करते हैं। सस्ता होने की वजह से गोवा एक अच्छा हॉलीडे डेस्टिनेशन माना जाता है।

आगरा – अगर आप हैरिटेज में दिलचस्पी रखते हैं तो एक बार आपको आगरा जरूर जाना चाहिए। दिल्ली से 200 किमी दूर उत्तर प्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। आगरा आप एक दिन के समय में भी घूम सकते हैं। इसके पास में ही फतेहपुर सिकरी और मथुरा है जहां आप अराम से घूम सकते हैं।

नैनीताल – कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित नैनीताल पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। प्राकृतिक सुंदरता में ‘झीलों के शहर’ के रूप में मशहूर नैनीताल में बर्फ से ढंकी पहाड़ियां अपने आप में एक आकर्षक है। नैनीताल का मौसम सालभर अच्छा रहता है और इसे सही मायने में सभी यात्रा प्रेमियों के लिए एक सुरम्य स्वर्ग कहा जा सकता है।

मैकलोडगंज – छुट्टियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह मैकलोडगंज है। धर्मशाला के पास मैकलोडगंज एक हिल स्टेशन है। इसे छोटे ल्हासा के रूप में भी जाना जाता है और तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का यहां घर होने के कारण यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। यह जगह सालभर पर्यटकों को आकर्षित करती है।

माउंट आबू – राजस्थान में हिल स्टेशन की तलाश में है तो आपके लिए माउंट आबू परफेक्ट जगह है। यहां की झील और दिलवाड़ा मंदिर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। दिलवाड़ा मंदिर के अलावा यहां अचलगढ़ किला, नक्की लेक, गोमुख मंदिर देखने लायक हैं।

अलेप्पी – कपल्स के घूमने के लिए केरल एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। कम बजट में केरल घूमने के लिए आप अलेप्पी का पैकेज ले सकते हैं। केरल स्थित अलेप्पी बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है। यहां आप 6 हजार से 12 हजार रुपए खर्च करके पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

लोनावला – भारत में पुणे और मुंबई के करीब लोकप्रिय हिल स्टेशन लोनावला है। कम बजट में घूमने के लिए यह शानदार जगह है। बहुत सारे झरनों, झीलों और पहाड़ियों के साथ, लोनावला सभी प्रकार के लोगों को आकर्षित करता है। अगर आप ट्रेकिंग का शौक रखते हैं तो यहां आपको अच्छी सुविधाएं मिलेगी।

मेघालय – पूर्वोत्तर भारत में सबसे सुंदर राज्यों में से एक है मेघालय, जो पर्यटकों को भोजन और त्योहारों के जरिए आकर्षित करता है। मेघालय आपको पहाड़ियों, घाटियों, झीलों, गुफाओं और झरनों से मंत्रमुग्ध कर सकता है। यदि आप एशिया के सबसे स्वच्छ गांव को देखना चाहते हैं, तो मावलिननॉन्ग जाना न भूलें। मेवलिनॉन्ग मेघालय का एक अद्भुत साफ-सुथरा गांव है।

मुन्नार – मुन्नार केरल के सबसे सुंदर और लोकप्रिय हिल-स्टेशनों में से एक है। भारत में लो बजट में घूमने की जगह देखें तो मुन्नार भी अच्छा विकल्प है। केरल में पश्चिमी घाट में स्थित हिल स्टेशन मुन्नार अपने चाय सम्पदा, हरे-भरे हरियाली के लिए प्रसिद्ध है।

Back to top button