x
ट्रेंडिंग

मदरसे में ‘जंजीरों’ में जानवर के जैसे रखे 13 साल के लड़के का वीडियो हुआ वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इंसान की मनोवृति को आज तक कोई भी व्यक्ति समज नहीं पाया है। व्यक्ति का मन कब क्या सोचता है और क्या करते है ये जानने में पूरी जिंदगी निकल जाती है। आपके दिल को भी दहला देने वाली एक खबर सामने आयी है। हालही में अलीगढ से एक चौंका देने वाली खबर सामने आयी है।

मदरसे में एक लड़के को जंजीरों से बांधे जाने की घटना सामने आने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में मदरसे के मालिक और लड़के के पिता को गिरफ्तार कर लिया। मदरसे के मालिक और लड़के के पिता दोनों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरफ्तारियां हुईं, जिसमें एक लड़के को पैरों में जंजीर से बांधे दिखाया गया था। इस वायरल वीडियो क्लिप को कही लोगो ने देखा था। और सभी सोचने पर मजबूर हो गए की क्या कोई पिता अपने ही बेटे के साथ ऐसा कर सकता है?

वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो क्लिप की जांच की और उसे अलीगढ़ के सासानीगेट इलाके में स्थित एक मदरसे का पाया। पुलिस ने मदरसा मालिक को हिरासत में ले लिया और लड़के के पिता को भी थाने बुलाया। और पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद लड़के के पिता को भी हिरासत में ले लिया।पुलिस ने अपने बयान में कहा की उन्होंने उस जगह पर छापा मारा और 13 वर्षीय लड़के को एक कमरे के अंदर जंजीर से जकड़ा हुआ पाया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को मदरसे से छुड़ाया। अवैध कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की कई धाराएं भी लगाईं।

रिपोर्टे से मिली जानकारी के मुताबिक मदरसे के मालिक ने पुलिस को बताया कि 13 साल का लड़का वहां करीब दो साल से रह रहा था। वह पिछले एक महीने में दो बार मदरसे से भाग गया। पीड़ित लड़के के पिता ने मदरसे में उसे जंजीर से बांध दिया था। फ़िलहाल पुलिस ने अलीगढ़ स्थित बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्चे को सरकारी आवास में शिफ्ट कराया।

Back to top button