x
भारत

ये है कुछ खास लड़की पटाने के टिप्स, आप भी अपनाये….


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर लड़का चाहता है कि लड़कियां उसके ऊपर मर मिटे। इसके लिए वह लड़की को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश भी करता है। लेकिन कई बार उसका हर पैतरा फेल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लड़कियां बहुत पसंद करती है। यदि आप भी अपने अंदर इन आदतों को विकसित कर लें तो यकीनन कई लड़कियों को इंप्रेस कर पाएंगे।

– लड़कियां साफ सफाई पसंद करती हैं। इसलिए जो लड़के गंदगी में रहते हैं और खुद को साफ सुथरा नहीं रखते उनसे वह दूर ही रहती हैं। वहीं नीट एंड क्लीन लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं।

– लड़कियों को ऐसे लड़के पहली नजर में ही भा जाते हैं जिनके अंदर कॉन्फिडेंस कूट कूट के भरा होता है। इनके साथ लड़कियां खुद को ज्यादा सेफ फिल करती हैं।

– लड़कियों को ऐसे लड़के अधिक भाते हैं जो हरफनमौला, जिंदादिल और हंसमुख होते हैं। इन लड़कों के साथ लड़कियां दिल खोलकर सबकुछ शेयर कर लेती हैं। लड़कियों को बातचीत का बड़ा शौक होता है। तो अच्छे से बातचीत का टेक रखने वाले लड़कों के साथ वह कभी बोर भी नहीं होती है।

– लड़कियों को व्यवस्थित लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं। ऐसे लड़के जो खुद को अच्छे से ड्रेस्ड करते हैं उनसे लड़कियां जल्दी इंप्रेस होती है। आपको स्थिति और मूड के अनुसार खुद को ड्रेस करना चाहिए। जैसे कैजुअल लुक, प्रोफेशनल लुक इत्यादि। खुद को असत व्यस्त रखने वाले लड़कों से लड़कियां अक्सर दूर ही रहती है। इसलिए आप अपने कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस को सुधार लें तो ये आपके लिए फायदें का सौदा होगा।

– स्मार्ट और इंटेलीजेंट लड़कों को लड़कियां बहुत पसंद करती है। जिन लड़कों को बहुत सी चीजों का ज्ञान होता है उनसे लड़कियां जल्दी इंप्रेस हो जाती है। मतलब लड़की कुछ सवाल करे और लड़के फटाक से जवाब दे दें तो उन्हें अच्छा लगता है। इसलिए लड़कियों को इंप्रेस करना है तो अपने ज्ञान का भंडार बढ़ाना शुरू कर दें।

– लड़कियों को केयरिंग नेचर के लड़के बहुत पसंद होते हैं। ऐसे लड़के जो हर छोटी छोटी बात पर लड़कियों का ख्याल रखते हैं। इस तरह के लड़कों से लड़कियां बहुत जल्दी इंप्रेस हो जाती हैं। उनके मन में ऐसे लड़कों के प्रति खास जगह होती है। उन्हें अपनी लाइफ में एक ऐसे ही लड़के की तलाश होती है जो केयरिंग हो और उसका अच्छे से ख्याल रखें। इसलिए अगली बार आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहे तो अपना केयरिंग साइड उसे जरूर दिखाएं।

Back to top button