x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

'बबीता जी' मुनमुन दत्ता की बिकिनी वाली तस्वीरें हुईं वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मुनमुन दत्ता पिछले काफी महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही वह उस वक्त चर्चा में आईं जब उनका नाम को-स्टार राज अनादकट (Raj Anadkat) के साथ जोड़ा गया। अब मुनमुन दत्ता अपनी बिकिनी वाली तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें काफी पुरानी हैं, लेकिन फैन्स अब इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

फैन्स मुनमुन दत्ता को इस बोल्ड अवतार में खूब पसंद कर रहे हैं। जहां कुछ फैन्स ने मुनमुन दत्ता के इस अवतार को ‘आग लगाने वाला’ बताया है तो वहीं कुछ उन्हें ‘जलपरी’ और ‘हॉट क्वीन’ बता रहे हैं।

मुनमुन दत्ता ने बतौर चाइल्ड सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त वह आकाशवाणी और दूरदर्शन में गाती थीं। बड़े होने पर उन्होंने मॉडलिंग का रुख कर लिया और कई फैशन शोज में हिस्सा लिया। ऐक्टिंग की दुनिया में मुनमुन दत्ता को पहला ब्रेक साल 2004 में मिला। उस वक्त वह टीवी शो ‘हम सब बाराती’ में नजर आईं।

टीवी के अलावा मुनमुन दत्ता ने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई। साल 2005 में आई फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ से उन्होंने बॉलिवुड की दुनिया में कदम रखे। इसके बाद वह साल 2006 में आई फिल्म ‘हॉलिडे’ में नजर आईं। साल 2008 में मुनमुन दत्ता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एंट्री की। पिछले 13 सालों से वह इस शो के साथ जुड़ी हुई हैं और बबीता के रोल में फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं।

Back to top button