x
भारत

PM के जन्मदिन पर उन्हें मिले उपहारों का होगा ऑनलाइन ई-ऑक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – PM के जन्मदिन के मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर PM को मिले उपहारों का ऑनलाइन ऑक्शन (ई-ऑक्शन) कर रही है। ई-ऑक्शन में नीरज के जेवलिन के साथ-साथ पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज भी करीब 1 करोड़ रुपए रखा गया है। इस ऑक्शन में पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतने वाली शूटर अवनि लेखरा की साइन की हुई टी-शर्ट भी शामिल है। ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम की स्टिक का बेस प्राइस 80 लाख रुपए रखा गया है। ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के बॉक्सिंग ग्लव्स का बेस प्राइस भी 80 लाख रुपए है। पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर के हस्ताक्षर किए हुए रैकेट का बेस प्राइस 80 लाख रुपए रखा गया है। ई-ऑक्शन में कुछ अन्य खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स गियर और कुछ इक्विपमेंट्स भी शामिल हैं।

ई-ऑक्शन से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन के लिए दान की जाएगी। इससे पहले 2019 में भी सितंबर में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने बहुत सारी चीजों का ऑनलाइन ऑक्शन किया था और उसकी राशि भी नमामि गंगे मिशन को दान की गई थी। जो भी व्यक्ति इस ई-ऑक्शन में भाग लेना चाहता है वह pmmementos.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकता है। ऑनलाइन ऑक्शन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑक्शन में करीब 1300 आइटम होंगे, उनमें से एक ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जेवलिन भी शामिल है, जिसका बेस प्राइस 1 करोड़ रखा गया है। इनमें और भी बहुत से मोमेंटो होंगे जो प्रधानमंत्री ने पिछले दो सालों में महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान हासिल किए हैं।

ई-ऑक्शन आज से शुरू हो गया है और ताजा अपडेट के मुताबिक टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10 करोड़ तक लग चुकी है और नीरज चोपड़ा के जेवलिन के बोली भी 1 करोड़ 20 लाख तक लग चुकी है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेने के ग्लव्स की बोली भी 1 करोड़ 80 लाख के पार हो चुकी है। इन गिफ्ट्स में CM योगी आदित्यनाथ का दिया गया अयोध्या राम मंदिर का मॉडल भी शामिल है। राम मंदिर मॉडल का बेस प्राइस 10 लाख रुपए है। उत्तराखंड के टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज का दिया गया वुडन रेप्लिका भी इसमें शामिल है। इसकी बेस प्राइस 5 लाख रुपए है।

Back to top button