x
भारत

BREAKING: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 13 मजदूर घायल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में 13 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें सांताक्रूज के वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर है।

जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ और मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। सुबह जब मजदूर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास ही सो रहे थे तभी अचानक फ्लाईओवर का एक हिस्‍सा गिर पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने कहा, “13 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी की जान नहीं गई है और कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है।” घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वे यह देखने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं कि कहीं लोग मलबे में तो नहीं फंसे है।

बचाव कार्य में जुटे फायर‍ ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्‍थल की जांच की जा रही है और मलबे में दबे लोगों की आशंका को देखते हुए टीम को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है।

Back to top button