x
भारत

UPSC Exam: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 के लिए गुरुवार (16 सितंबर) को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

UPSC परीक्षा 27 जून को आयोजित होने वाली थी, जिसे भारत में COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण स्थगित कर दिया गया था। UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा अब 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होंगे, वे इस वेबसाइट के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण :

  • यूपीएससी की ऑफिशियल साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज दिखाई देगा, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, आगे बढ़ने के लिए लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट रख लें

Back to top button