x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Raj Kundra Case : मुश्किल में राज कुंद्रा! मुंबई पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। खबर के अनुसार मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्मों को बनाने और ऐप के जरिए उनको पेश करने के मामले में राज के खिलाफ ये चार्जशीट दाखिल की है। जुलाई में पुलिस ने इन आरोपों में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस के अनुसार शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा उन 43 गवाहों में शामिल थीं जिनके बयान 1,500 पन्नों के सप्लीमेंट्री चार्जशीट दर्ज किए गए थे। जो कि व्यापारी और शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ अश्लील साहित्य मामले के संबंध में अदालत में पेश किए गए थे। बता दें कि मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने राज कुंद्रा के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है, वो 1500 पन्नों की है। बीते काफी वक्त से राज न्यायिक हिरासत में बंद हैं। राज को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। ,जबकि अश्लील फिल्म बनाने के मामले में अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ की जा चुकी हैं, जिन्होंने राज पर कई आरोप भी लगाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने चार्जशीट में राज कुंद्रा के आलावा दो और नाम शामिल किए हैं। इसमें राज के अलावा एक नाम यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में रह रहा और अगला नाम राज कुंद्रा के बहनोई का प्रदीप बख्शी का है, प्रदीप अभी लंदन में रहते हैं।

Back to top button