x
आईपीएल 2022खेल

IPL 2021 : दूसरे चरण में किसके हाथ में होगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान, पंत या अय्यर, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। हालांकि, इसकी जानकारी सभी को पहले से ही थी कि दूसरे चरण में भी पंत ही टीम की कमान संभालेंगे। मगर इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी, जो आज फ्रेंचाइजी की तरफ से कर दी गई।

बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। पंत की कप्तानी में आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। बता दें कि दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। अय्यर ने 2018 से टीम की कमान संभाली है। उन्होंने बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन किया है। 79 मैचों में उन्होंने 31.43 की औसत से 2200 रन बनाए हैं।

Back to top button